फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Liquor bottles alongwith marriage attire stolen from car in parking

पार्किंग में खड़ी कार से श्ाराब और सामान उड़ाया

Tue, 12 Apr 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Tue, 12 Apr 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
Liquor bottles alongwith marriage attire stolen from car in parking
चोरी - फोटो : demo pics

जिला मुख्यालय में स्थित एक निजी पार्किंग में खड़ी कार से शातिर सामान चोरी कर ले गए। शातिर दो शराब की बोतलें, जूते, कपड़े और अन्य सामान चुरा ले गए। चोरी की सूचना मिलते ही पार्किंग संचालक ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी रात करीब पौने दो बजे पार्किंग परिसर में पहुंचे।

विज्ञापन


सवा दो बजे तक चोरी को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। सिद्धार्थ शर्मा निवासी वार्ड-8 अपने दोस्त की शादी के लिए शॉपिंग कर देर रात हमीरपुर पहुंचा। सिद्धार्थ अपनी गाड़ी पार्किंग में खड़ी कर घर चला गया। रात करीब पौने दो बजे एक शातिर दीवार फांदकर पार्किंग में पहुंचा और कार से शराब की बोतलें, कपड़े, जूते और अन्य सामान चुरा ले गया। सुबह आठ बजे सिद्धार्थ ने गाड़ी का दरवाजा खुला पाया।
विज्ञापन


जब उसने अंदर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। इसकी सूचना उसने पार्किंग संचालक को दी। सीसीटीवी फुटेज में चोरी की पूरा घटनाक्रम कैद है। पार्किंग संचालक अशोक ठाकुर ने कहा कि चोरों ने रात 1:54 बजे पार्किंग में घुसकर चोरी की और 2:16 बजे पार्किंग से बाहर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस थाना में शिकायत की जाएगी। थाना प्रभारी हमीरपुर राजेंद्र कुमार रत्न ने कहा कि अब तक पुलिस के पास चोरी संबंधी कोई शिकायत नहीं आई है। अगर शिकायत आती है तो नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed