{"_id":"5730939b4f1c1b5d05919a14","slug":"cylinder-stove-and-water-filter-stolen-from-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों से सिलेंडर, स्टोव और वाटर फिल्टर चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूलों से सिलेंडर, स्टोव और वाटर फिल्टर चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, बड़सर
Updated Mon, 09 May 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
चोरी
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस थाना बड़सर के अंतर्गत बिझड़ी ब्लॉक के दो सरकारी स्कूलों से चोर गैस सिलेंडर और स्टोव ले उड़े हैं। स्कूल प्रबंधन की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। शनिवार रात राप्रापा समताना खुर्द में चोरों ने सेंधमारी की।
विज्ञापन
चोर स्कूल से दो गैस सिलेंडर चोरी कर ले गए हैं। सोमवार सुबह जलवाहक स्कूल पहुंचा तो रसोईघर के ताले टूटे मिले। इसकी सूचना उसने स्कूल प्रबंधन को दी। इसके चलते स्कूल प्रबंधन ने बिझड़ी पुलिस चौकी में इसकी शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। रविवार रात राजकीय प्राथमिक पाठशाला अप्पर कन्नड़ में भी चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। रसोई घर का ताला तोड़ शातिर अंदर से गैस सिलेंडर, एक स्टोव और एक वाटर फिल्टर उड़ा ले गए। सोमवार सुबह स्कूल प्रबंधन को इसकी भनक लगी तो उन्होंने पुलिस चौकी भोटा में इसकी शिकायत दर्ज की।
विज्ञापन
एसपी अजय सिंह बौद्ध का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। जल्द ही चोरों का सुराग लगा लिया जाएगा।