फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   court decision

शराब रखने पर तीन माह की कैद और जुर्माना

Fri, 26 Feb 2016 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Fri, 26 Feb 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
जेएमआईसी-दो हमीरपुर ने शराब रखने के दोषी को तीन माह का कारावास और दो हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना राशि अदा न करने पर एक माह का अतिरिक्त कारावास काटना होगा। सहायक जिला न्यायवादी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि थाना भोरंज के तहत जीत राम पुत्र रोशन लाल गांव व डाकघर डेरा परोल को पुलिस ने शराब की खेप के साथ पकड़ा था। दोषी से पुलिस ने बीस बोतलें देसी और अंग्रेजी शराब की बरामद की थीं। दोषी मौके पर पुलिस को कोई भी लाइसेंस नहीं दिखा पाया था। पुलिस ने उसके खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। शुक्रवार को जेएमआईसी-दो हमीरपुर मोनिका सोंबल की अदालत ने जीतराम को दोषी मानते हुए तीन माह के साधारण कारावास और दो हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed