{"_id":"5a73575e4f1c1bc83b8b45c6","slug":"21517508446-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब पकड़ने के मामले में चारों आरोपी जमानत पर रिहा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब पकड़ने के मामले में चारों आरोपी जमानत पर रिहा
Updated Thu, 01 Feb 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। अवैध शराब के भारी खेप के साथ पकड़े गए चार युवकों में से एक युवक के खिलाफ ऊना पुलिस थाना में पहले की एक मामला दर्ज है। ऊना के तहत आते बंगाणा में संबंधित आरोपी के खिलाफ बीते वर्ष एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज है। तीन अन्य आरोपियों का अभी तक अन्य जिलों से कोई रिकॉर्ड नहीं मिला है। पुलिस पूछताछ में सभी आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल लिया है। पुलिस ने जमानत पर रिहा करते हुए चारों आरोपियों को जरूरत पड़ने पर पुलिस पूछताछ में सहयोग के निर्देश दिए हैं।
बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे हमीरपुर पुलिस ने भोटा के मोरसू में दो नई पिकअप गाड़ियों को 361 अंग्रेजी शराब की पेटियों के साथ पकड़ा था। पुलिस ने इस मामले में बिलासपुर जिला के रहने वाले चार युवकों को भी मौके पर गिरफ्तार किया। पुलिस ने केस दर्ज करने और पूछताछ के बाद चारों आरोपियों को जमानत पर रिहा कर दिया है। अब पुलिस अवैध शराब कारोबार के मुख्य सरगना तक पहुंचने के लिए जांच तेज कर दी है। उधर, पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा ने कहा कि चार आरोपी युवकों में से एक के खिलाफ बीते साल ऊना जिला में पहले से एक्साइज एक्ट के तहत केस चल रहा है। उन्होंने कहा कि चारों आरोपियों को छोड़ दिया है। तेरह लाख की शराब और दोनों जीप अभी तक पुलिस के कब्जे में हैं।