फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   नगर परिषद पर एक और केस दर्ज, प्रतिनिधि व अधिकारी फंसे

नगर परिषद पर एक और केस दर्ज, प्रतिनिधि व अधिकारी फंसे

Sun, 27 May 2018 12:04 AM IST
Updated Sun, 27 May 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
नगर परिषद पर एक और केस दर्ज, प्रतिनिधि व अधिकारी फंसे
police Demo pic - फोटो : google

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

हमीरपुर।
नगर परिषद हमीरपुर के खिलाफ पुलिस में वित्तीय अनियमितता का दूसरा मामला दर्ज कर लिया है। इससे नगर परिषद के जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पुलिस ने हिमाचल प्रदेश प्रिवेंशन ऑफ स्पेसेफिक क्रप्ट प्रेक्टिस एक्ट-1983 के तहत नगर परिषद के खिलाफ केस दर्ज किया है। अमर उजाला ने इस मामले को प्रमुखता से उठाते हुए 9 मई को नप ने बिना टेंडर, चहेते को दे दिया रास्ते का काम, पुलिस में शिकायत शीर्षक से प्रकाशित किया था। इसके बाद हरकत में आते हुए पुलिस ने अब केस दर्ज कर लिया है।

इससे पहले पुलिस ने वर्ष 2017 में एसडीएम की जांच रिपोर्ट पर नगर परिषद पर एक अन्य मामले में भी केस दर्ज किया था। शिकायतकर्ता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी कि नगर परिषद ने वर्ष 2013-14 में बिना टेंडर एक वार्ड में रास्ते को पक्का करवाने और कंकरीट का कार्य करवा दिया।
विज्ञापन


इस मामले की तत्कालीन एसडीएम ने भी जांच की थी। उस वक्त पुलिस में मामला दर्ज नहीं हो पाया था। पुलिस ने इस मामले के बारे में तत्कालीन पार्षदों से भी पूछताछ की है। इनमें से कुछ पार्षद जिनके इस घपले में शामिल होने की आशंका है, से पुलिस ने पूछताछ की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने जांच रिपोर्ट और अपनी 15 दिनों की प्रारंभिक जांच के बाद इस मामले में वित्तीय धांधली पाई और केस दर्ज कर लिया है। अब नप के कुछ पार्षदों और अधिकारियों पर गाज गिर सकती है। इस संबंध में एसएचओ डॉ. आकृति शर्मा का कहना है कि पुलिस ने अपने स्तर की जांच में भी मामले में वित्तीय अनियमितताएं पाई हैं। वहीं एसपी रमन कुमार मीणा का कहना है कि मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed