फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   नहीं रुक रहा नशे का कारोबार, अब मैहरे में युवक से चिट्टा बरामद

नहीं रुक रहा नशे का कारोबार, अब मैहरे में युवक से चिट्टा बरामद

Sat, 23 Feb 2019 08:14 PM IST
mukesh kumar mukesh kumar
Updated Sat, 23 Feb 2019 08:14 PM IST
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। जिले में नशे का कारोबार रुकने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन नशे की खेप बरामद हो रही है। पुलिस थाना बड़सर के तहत रोपा राजपूतां गांव के युवक से मैहरे कस्बे में पुलिस ने 3.24 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
विज्ञापन

पुलिस थाना बड़सर के तहत शुक्रवार शाम मैहरे-जौड़ेअंब चौक पर पुलिस की टीम गश्त पर थी। इसी दौरान जौड़े अंब पंचायत के गांव रोपा राजपूतां निवासी दीपक कुमार को पुलिस ने 3.24 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस को देखकर युवक घबरा गया। शक होने पर जब पुलिस ने तलाशी ली तो उससे यह नशा बरामद हुआ। जिले में इस माह पुलिस ने घंगोट गांव के पास 3.5 ग्राम और लड़योह गांव में 17.54 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस थाना सुजानपुर के तहत 312 ग्राम चरस बरामद हुई है। एसएचओ बड़सर जगदीश चंद का कहना है कि पुलिस ने दीपक कुमार को 3.24 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। मामला दर्जकर छानबीन की जा रही है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed