फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   पपलाह में महिला की जहर खाने से मौत, पति गिरफ्तार

पपलाह में महिला की जहर खाने से मौत, पति गिरफ्तार

Sat, 18 Aug 2018 11:20 PM IST
Updated Sat, 18 Aug 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
पपलाह में महिला की जहर खाने से मौत, पति गिरफ्तार
भोरंज (हमीरपुर)। थाना क्षेत्र भोरंज के अंतर्गत पड़ती ग्राम पंचायत पपलाह के गांव पपलाह की एक महिला ने जहर निगलकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। उधर, महिला के मायका पक्ष ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। मायका पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने महिला से मारपीट करने और आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मुकद्दमा दर्ज कर पति को गिरफ्तार कर लिया है। एसएचओ राजीव लखनपाल ने इसकी पुष्टि की है। रविवार को उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक सुनीता देवी (36) पत्नी सतिंद्र गांव पपलाह डाकघर भरेड़ी तहसील भोरंज जिला हमीरपुर ने शुक्रवार रात को घर पर जहरीला पदार्थ निगल लिया। महिला की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे सिविल अस्पताल भोरंज ले आए। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद महिला को मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने महिला का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। महिला अपने पीछे दो बेटे और पति को छोड़ गई है। महिला का पति पेशे से चालक है। उधर, एसएचओ भोरंज राजीव लखनपाल का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed