फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   congress office opened in hamirpur

गांधी चौक पर खुला जिला कांग्रेस का कार्यालय

Fri, 07 Aug 2020 07:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2020 07:36 PM IST
विज्ञापन
congress office opened in hamirpur
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर हमीरपुर में जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय का लोकार्पण क? - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। जिला कांग्रेस कमेटी हमीरपुर ने शुक्रवार को गांधी चौक हमीरपुर के समीप पार्टी कार्यालय खोला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने जिला कार्यालय का रिबन काटकर शुभारंभ किया। जिला अध्यक्ष समेत अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कुलदीप राठौर का हमीरपुर पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष ने जिला हमीरपुर के सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को नए कार्यालय की बधाई दी। कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेंद्र जार ने कहा कि इससे पूर्व जिला मुख्यालय पर पार्टी का कार्यालय नहीं था।
विज्ञापन

इसके चलते कांग्रेस कमेटी को निजी भवनों में ही बैठकें व अन्य कार्यक्रमों का आयोजन करना पड़ता था। अब मुख्यालय पर पार्टी का कार्यालय खुल गया है। इससे पार्टी की बैठकों समेत अन्य आयोजनों की सुविधा रहेगी। इसके साथ ही अगर कोई व्यक्ति जिले के पदाधिकारियों से मिलना चाहे तो वह भी जिला कार्यालय में आकर अपनी बात रख सकता है। इस मौके पर जिला अध्यक्ष राजेंद्र जार के अलावा विधायक राजेंद्र राणा, इंद्रदत्त लखनपाल, नादौन से बृज मोहन सोनी, कांग्रेस सोशल मीडिया सेल के संयोजक अभिषेक राणा, अनीता वर्मा, प्रदेश प्रवक्ता दीपक शर्मा, प्रेम कौशल, प्रदेश सचिव कमल पठानिया, नरेश लखपाल, बलविंद्र सिंह बबलू, ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश पटियाल, अंशुल शर्मा, सुदर्शन शर्मा, नीलम ठाकुर, तेजनाथ, करण राणा, पवन कालिया, चंदन राणा, विकास लट्ठ, पंकज, अभिषेक, नीरज ठाकुर और शगुन दत्त शर्मा समेत अन्य मौजूद रहे। इस कार्यक्रम के बाद प्रदेश अध्यक्ष की अध्यक्षता में भोरंज उपमंडल के कड़ोहता के रहने वाले शहीद अंकुश ठाकुर स्मारक समिति की बैठक हुई। स्मारक के लिए शहीद के परिजनों के साथ मिलकर भूमि का चयन करने और उसके बाद बजट आदि का प्रावधान किस तरह हो, इस पर चर्चा की। राठौर ने कहा कि शहीद स्मारक के लिए अगर जिला के लोग भी चंदे के रूप में सहयोग करना चाहते हैं तो उनका भी स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन

कांग्रेस अध्यक्ष राठौर हमीरपुर पहुंचे, पूर्व अध्यक्ष सुक्खू रहे नदारद
हमीरपुर। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर शुक्रवार को पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं नादौन के विधायक सुखविंद्र सिंह सुक्खू के गृह जिले में पार्टी कार्यालय के लोकार्पण के लिए पहुंचे। लेकिन, जिला कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम में विधायक सुखविंद्र सिंह सुक्खू नजर नहीं आए। इसके साथ ही पूर्व जिला अध्यक्ष नरेश ठाकुर और उनकी पूरी टीम ही इस कार्यक्रम से गायब रही। नरेश ठाकुर को अभी तक कांग्रेस ने न तो जिला और न ही प्रदेश कमेटी में कोई स्थान दिया है। जिसके चलते वह नाराज चल रहे हैं। पूर्व विधायक कुलदीप पठानिया, जिला महासचिव अजय शर्मा, सुमन भारती, मनोज शर्मा, विवेक कटोच समेत एक दर्जन से अधिक पूर्व पदाधिकारी इस कार्यक्रम से दूर रहे। नवगठित जिला कार्यकारिणी के कुछ दिन बाद ही नाराज पदाधिकारी ने नालटी रोड पर एक बंद कमरे में गुप्त बैठक भी की थी। वहीं, कुलदीप राठौर ने कहा कि सुक्खू शहीद स्मारक समिति के सदस्य भी है, वह क्यों नहीं आए इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed