{"_id":"97ef93e7cffe062c0633d9fb661a0dce","slug":"cold-weather-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्दी की मार : बीमारियों की जकड़ में बचपन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्दी की मार : बीमारियों की जकड़ में बचपन
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Sun, 24 Jan 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर में सर्दी का असर देखने को मिल रहा है। कड़ाके की ठंड ने नौनिहालों को मरीज बना दिया है। सर्दी, जुकाम और खांसी की जकड़ में बच्चे आ गए हैं।
जिले के अस्पतालों में नौनिहाल मरीजों की संख्या में एकदम इजाफा हो गया है। ओपीडी में भारी संख्या में सर्दी से पीड़ित बच्चों को दिखाया जा रहा है।
हमीरपुर क्षेत्रीय अस्पताल में रोजाना करीब 120 से 150 बच्चे ओपीडी में चेकअप के लिए लाए जा रहे हैं। अधिकतर बच्चों में सर्दी, उल्टी और दस्त की शिकायत है। चिकित्सकों की मानें तो सुबह-शाम कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इसी कारण बच्चे इसकी चपेट में आ रहे हैं।
ठंड के चलते बच्चों की छाती जाम हो रही है। क्षेत्रीय अस्पताल में बच्चों की ओपीडी के बाहर दिनभर लंबी कतारें लग रही हैं। कुछ तो निजी क्लीनिकों की ओर रुख कर रहे हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुजानपुर में रोजाना 30 से 40, नादौन में 50 से 60, टौणीदेवी में 20 से 30, बड़सर में 40 से 50, गलोड़ में 20 से 30 और भोरंज में रोजाना 35 से 40 शिशुओं को सर्दी जुकाम की शिकायत के चलते अभिभावक चिकित्सकों के पास ला रहे हैं।
...
कड़ाके की ठंड में नौनिहाल सर्दी की चपेट में आ रहे हैं। रोजाना अस्पताल में एक सौ से अधिक ओपीडी हो रही है।
-डॉ. रमेश चौहान, एसएमओ क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर
...
ये बरते सावधानियां
बच्चों को सुबह-शाम गर्म कपड़े और मौजें आदि पहनाएं। ठंड के मौसम में बच्चों को बाहर न निकालें। बच्चों को पानी उबालने के बाद ठंडा कर पिलाएं। सर्दी, उल्टी या दस्त आदि की शिकायत होने पर बच्चों को तुरंत शिशु रोग विशेषज्ञ को दिखाएं।