{"_id":"678806e10b933350a70c2aeb","slug":"chhinj-fair-in-daryota-on-24th-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-145910-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: दड़योटा में छिंज मेला 24 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: दड़योटा में छिंज मेला 24 को
Thu, 16 Jan 2025 12:35 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Thu, 16 Jan 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
ताल (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत धरोग के तहत दड़योटा में छिंज मेले का आयोजन 24 जनवरी को होगा। छिंज मेला कमेटी के प्रधान किशोर कुमार और कमेटी सदस्यों में अशोक कुमार, स्वरूप, कमलदेव, राजिंद्र कुमार, मनोज, कमलेश आदि ने बताया कि सर्वसहमति से निर्णय लिया गया है कि इस बार चालीस वर्ष से अधिक आयु के पहलवानों को कुश्ती में भाग लेने का अवसर नहीं मिलेगा। कुश्तियों में बड़ी व छोटी माली करवाई जाएगी। सभी पहलवानों को 24 जनवरी दोपहर 12:30 तक अपना नाम दर्ज करवाना होगा। उन्होंने कहा कि विजेता और उपविजेता पहलवानों को उचित पुरस्कार दिए जाएंगे।
विज्ञापन