फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Center creation process started for SOS exam proposed in March

Hamirpur (Himachal) News: मार्च में प्रस्तावित एसओएस परीक्षा के लिए केंद्र सृजन प्रक्रिया आरंभ

Sun, 13 Oct 2024 05:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2024 05:09 PM IST
विज्ञापन
निजी स्कूल परीक्षा केंद्रों के लिए बिना विलंब शुल्क 31 अक्तूबर तक कर पाएंगे ऑनलाइन आवेदन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने मार्च 2025 में होने वाली एसओएस आठवीं, दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं के लिए केंद्र सृजन प्रक्रिया आरंभ कर दी है। मार्च सत्र के लिए सभी निजी स्कूल केंद्र सृजन के लिए 31 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे। पहली नवंबर से 15 नवंबर के बीच आवेदन करने के दौरान निजी स्कूलों को 5000 रुपये विलंब शुल्क देना पड़ेगा। इस समय अवधि में आवेदन करने से छूटे निजी स्कूलों को केंद्र सृजन के लिए एक और मौका बोर्ड की ओर से दिया जाएगा। 15 नवंबर के बाद केंद्र सृजन के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए निजी स्कूलों को 10000 रुपये शुल्क देना पड़ेगा। इसी तरह सितंबर 2025 सत्र में होने वाली परीक्षाओं के लिए केंद्र सृजन से संबंधित शेड्यूल जारी किया गया है। सितंबर सत्र में एसओएस परीक्षा केंद्र के लिए निजी स्कूलों को पहली जून से 30 जून तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा। पहली जुलाई से 15 जुलाई तक 5000 रुपये विलंब शुल्क केंद्र सृजन के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के दौरान निजी स्कूलों से लिया जाएगा। यदि 15 जुलाई के बाद ऑनलाइन आवेदन तिथि को संबंधित अथॉरिटी की ओर से बढ़ाया जाता है तो इस दौरान 10000 रुपये विलंब शुल्क के रूप में लिया जाएगा। इस संदर्भ में बोर्ड की ओर से अधिसूचना जारी कर दी है। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से हर साल मार्च महीने में वार्षिक परीक्षाओं का आयोजन किया जाता है। नियमित विद्यार्थियों के साथ-साथ राज्य मुक्त विद्यालय (एसओएस) विद्यार्थी भी परीक्षा देते हैं। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डाॅ. मेजर विशाल शर्मा ने कहा कि मार्च 2025 में होने वाली एसओएस परीक्षाओं के लिए केंद्र सृजन प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं, सितंबर में होने वाली परीक्षाओं के लिए केंद्र सृजन के लिए भी शेड्यूल जारी कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन माध्यम के अतिरिक्त अन्य किसी भी माध्यम से आवेदन स्वीकार्य नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed