{"_id":"58dff4374f1c1b3f0663e18d","slug":"bus-rolls-down-in-the-field-19-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टीरिंग फ्री होने से खेत में लुढ़की बस, 19 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टीरिंग फ्री होने से खेत में लुढ़की बस, 19 घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, नादौन
Updated Sun, 02 Apr 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपमंडल से लगते पीरसलूही में एक निजी बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लुढ़क गई। हादसे में बस चालक और परिचालक बुरी तरह घायल हो गए। इसमें बस सवार करीब 17 यात्रियों को चोटें आई हैं। हादसे का कारण बस स्टीयरिंग का फ्री होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
शनिवार सुबह एक निजी बस बंगाणा से नादौन आ रही थी। जैसे ही बस पीरसलूही के पास पहुंची तो बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे करीब 12 फीट नीचे खेत में लुढ़क गई। हादसे में बस चालक रघुवीर और परिचालक मनोहर लाल को गंभीर चोटे आई हैं।
विज्ञापन
यात्रियों में सुरेंद्र, मनदीप, अशोक, रजत, अजीत, अंजना, शिल्पा, पवन, प्रीतम, विधि चंद, अजय, मनोहर, होशियार सिंह, रमेश, रमन, हर्ष, स्वरूप कुमार को चोटें आई हैं।
विज्ञापन
यात्रियों में घायल प्रीतम चंद (62) को नादौन अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो बस खेत में नहीं रुकती तो 100 फीट नीचे मसेह खड्ड में जा गिरती। हादसे में गंभीर घायल को पांच हजार और मामूली घायलों को एक-एक हजार रुपये की आर्थिक मदद दी।
रक्कड़ पुलिस चौकी के एएसआई पवन कुमार का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।