{"_id":"6a972b80b54c2f7d3b02713c","slug":"btech-students-harsh-and-nishants-team-wins-the-mens-badminton-event-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1029-206834-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: बैडमिंटन के पुरुष वर्ग में बीटेक के हर्ष और निशांत की टीम विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: बैडमिंटन के पुरुष वर्ग में बीटेक के हर्ष और निशांत की टीम विजेता
Wed, 02 Sep 2026 01:16 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 02 Sep 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
एचपीटीयू में खेल गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करते कुल
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर में मंगलवार को राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ओपन खेलकूद प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह में तकनीकी विवि के कुलसचिव अनुपम कुमार ठाकुर मुख्यातिथि रहे।
उन्होंने विद्यार्थियों को खेलों और मेजर ध्यानचंद के जीवन के बारे में जानकारी दी। इसके बाद विजेताओं को प्रशस्ति पत्र और मेडल प्रदान किए गए।
प्रतियोगिता में शतरंज, टेबल टेनिस, कैरम बोर्ड और बैडमिंटन में 120 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। टेबल टेनिस पुरुष वर्ग में शुभम कमल, मानस और निशांत, जबकि महिला वर्ग में कृतिका राणा, राखी और तनिशा क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे।
कैरम बोर्ड के महिला वर्ग में कृतिका और दीक्षा की टीम विजेता और शानवी और कामाक्षी की टीम उपविजेता रही। शतरंज के महिला वर्ग में अंकिता, कृतिका और नीलम वर्मा तथा पुरुष वर्ग में साहिल, शुभम और दीक्षित ने क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
बैडमिंटन पुरुष वर्ग में हर्ष शर्मा और निशांत की टीम प्रथम, अक्षत और सूरज द्वितीय और निखिल व निखिल ठाकुर तृतीय रहे। महिला वर्ग में सुदेश, तनिशा और दीक्षा क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहीं। इस अवसर पर खेल समन्वयक डॉ. मनीष खन्ना, डॉ. जेपी शर्मा सहित प्राध्यापक मौजूद रहे।