फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Digital posts lasting just a few seconds, influencers influence purchases more than the product itself.

Hamirpur (Himachal) News: कुछ सेकेंड की डिजिटल पोस्ट, उत्पाद से अधिक इन्फ्लुएंसर का खरीदारी पर असर

Sat, 12 Sep 2026 12:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 12 Sep 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
एक्सक्लूसिव
विज्ञापन


कमलेश रतन भारद्वाज

हमीरपुर। सोशल मीडिया पर कुछ घंटों या सेकंड के लिए दिखाई देने वाली पोस्ट को लोग भले ही सामान्य प्रचार सामग्री समझकर आगे बढ़ जाएं, लेकिन ऐसी क्षणिक डिजिटल सामग्री खरीदारी के फैसले को प्रभावित कर सकती है।
एनआईटी हमीरपुर के विशेषज्ञ और शोधार्थी के अध्ययन में सामने आया है कि सीमित समय के लिए उपलब्ध सामग्री उपभोक्ताओं में किसी उत्पाद को तुरंत हासिल करने और दूसरों से अलग दिखने की इच्छा बढ़ा सकती है।
विज्ञापन


यह शोध एनआईटी हमीरपुर के प्रबंधन अध्ययन विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. मोहम्मद आदिल और पीएचडी शोधार्थी जूही फुकन ने किया है। नवंबर और दिसंबर 2025 में दिल्ली-एनसीआर में उपभोक्ताओं से सीधे सवाल-जवाब कर अध्ययन किया गया। शोध को यूके के प्रतिष्ठित ‘एशिया पैसिफिक जर्नल ऑफ मार्केटिंग एंड लॉजिस्टिक्स’ में सोमवार को प्रकाशित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोध के पहले प्रयोग में 450 उपभोक्ताओं से सवाल-जवाब किए गए। उनसे पूछा गया कि कुछ सेकंड या सीमित समय के लिए दिखाई देने वाले डिजिटल विज्ञापन के आधार पर खरीदारी के पीछे प्रमुख कारण क्या होता है। जवाबों में सामने आया कि उपभोक्ताओं के लिए अमीर दिखने की अपेक्षा दूसरों से अलग और खास नजर आने की चाह अधिक प्रभावी रही। किसी उत्पाद की उपलब्धता सीमित समय के लिए बताए जाने पर उसे तुरंत हासिल करने की इच्छा भी बढ़ी।
इन्फ्लुएंसर से मजबूत हुआ भावनात्मक जुड़ाव

दूसरे प्रयोग में 250 लोगों को शामिल किया गया। इंस्टाग्राम स्टोरी के माध्यम से स्पोर्ट्स जूते दिखाए गए। एक स्थिति में जूते को केवल उत्पाद के रूप में प्रस्तुत किया गया, जबकि दूसरी में उन्हें इन्फ्लुएंसर के पूरे पहनावे का हिस्सा बनाया गया। तुलना में सामने आया कि इन्फ्लुएंसर की प्रस्तुति और उससे जुड़ी सामाजिक पहचान के संकेतों ने उत्पाद और ब्रांड के प्रति उपभोक्ताओं की भावनात्मक प्रतिक्रिया को मजबूत किया।

कोट
उपभोक्ता केवल कोई उत्पाद नहीं खरीदता, बल्कि उससे जुड़ी पहचान, विशिष्टता और भावनात्मक अनुभव भी खरीदता है। कुछ सेकेंड या कुछ घंटों के लिए उपलब्ध डिजिटल सामग्री मैं सबसे अलग दिखूं की इच्छा को सक्रिय कर सकती है। -डॉ. मोहम्मद आदिल, एसोसिएट प्रोफेसर, एनआईटी हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed