फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   annual function of didwin school

डिडवीं में रंगारंग कार्यक्रमों ने मोहा मन

Fri, 22 Jan 2016 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डिडवीं टिक्कर (हमीरपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, डिडवीं टिक्कर (हमीरपुर) Updated Fri, 22 Jan 2016 10:28 PM IST
विज्ञापन
annual function of didwin school
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डिडवीं ने 93वां वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया। समारोह के मुख्यातिथि केसीसीबी के उपाध्यक्ष कुलदीप पठानिया रहे।
विज्ञापन


समारोह का आगाज सरस्वती वंदना से हुआ। प्रधानाचार्य अशोक शर्मा ने मुख्यातिथि को शाल और टोपी पहनाकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य अशोक शर्मा ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी।

मुख्य अतिथि कुलदीप पठानिया ने स्कूल के बच्चों को 3100 रुपये भेंट किए। स्कूली बच्चों में ममता, रिशिका, सपना, मृगांक्षी, प्रियंका, शिखा, शिवानी राणा, शिवानी, पूजा, शिल्पा, दीक्षा, मधुबाला, अनीता सहित अन्य छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। ममता और अरुण ने कुंजू व चंचलो गीत गया।
विज्ञापन


अपराजिता ने नारी शक्ति पर भाषण दिया। मुख्यातिथि ने अकादमिक, सांस्कृतिक, खेलों और अन्य गतिविधियों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले छात्रों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर स्कूल स्टाफ सहित पूर्व पंचायत प्रधान उत्तम चौधरी, सुरेश कटोच, चुनी लाल, मुकेश शर्मा, आशीष शर्मा, नसीम मोहम्मद, सरवन सिंह, सुनील रणौत, अमीर सिंह, दुनी चंद, विक्रम सिंह सहित अन्य उपस्थित थे। मुख्यातिथि ने बच्चों को अनुशासन में रहकर कार्य करने व कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed