{"_id":"5bfac76fbdec2241aa7f2465","slug":"91543161711-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं की आर्थिकी सुदृढ़ करना लक्ष्य : अंजू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं की आर्थिकी सुदृढ़ करना लक्ष्य : अंजू
Updated Sun, 25 Nov 2018 09:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोरंज (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज में नवनियुक्त दिशा कार्यकर्ताओं का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर हिमालयन संस्था के सौजन्य से आयोजित किया गया। इसमें बतौर मुख्यातिथि समाजसेवी रमा चौहान ने शिरकत की। शिविर में 33 पंचायतों की करीब 200 महिलाओं ने भाग लिया। संस्था की प्रदेश अध्यक्ष अंजू ठाकुर ने कहा कि सूबे की प्रत्येक गरीब ग्रामीण महिला की आर्थिकी सुदृढ़ करना संस्था का प्रथम लक्ष्य ही नहीं बल्कि घर द्वार पर स्वरोजगार उपलब्ध करवाना भी है। ब्लॉक भोरंज की 33 ग्राम पंचायतों की करीब दो सौ ग्रामीण महिलाओं को संस्था अपने माध्यम से उनके घर द्वार पर एक प्रोजेक्ट के तहत स्वरोजगार उपलब्ध करवा चुकी है। इसके लिए सभी महिलाएं बधाई की पात्र हैं। उन्होंने कहा कि जो ग्रामीण महिलाएं आर्थिक तौर पर कमजोर हैं, ऐसी महिलाएं स्वरोजगार अपनाकर अपनी आर्थिकी सुदृढ़ करें। इस मौके दौरान स्वरोजगार के लिए प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके प्रदेश समन्वयक अमरजीत सिंह, परियोजना निदेशक अनिल कुमार सिंह, सुनीता सोनी, दीक्षा ठाकुर और प्रियंका शर्मा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन