{"_id":"5bd0a700bdec2269827d458e","slug":"91540400896-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चक्कर आने से सड़क पर गिरा युवक, नहीं मिली एंबुलेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चक्कर आने से सड़क पर गिरा युवक, नहीं मिली एंबुलेंस
Updated Wed, 24 Oct 2018 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नादौन (हमीरपुर)। स्थानीय बस अड्डे पर बुधवार दोपहर एक युवक को अचानक चक्कर आ जाने पर वह वहीं पर गिर पड़ा। लेकिन, उसे मौके पर स्वास्थ्य विभाग की आपातकालीन एंबुलेंस सेवा उपलब्ध नहीं हो पाई। युवक को आसपास के लोगों ने निजी वाहन में अस्पताल पहुंचाया जहां उसका उपचार चल रहा है। पीड़ित विक्रांत मल्होत्रा निवासी चंडीगढ़ के साथ आए मेहर सिंह निवासी रामपुर ने कहा कि वह दोनों एक निजी कंपनी में काम करते हैं।
रात को हमीरपुर रुकने के बाद सुबह ही काम के सिलसिले में नादौन आए थे। उन्होंने कहा कि काम समाप्त करने के बाद वह घर जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान विक्रांत को चक्कर आ गया। इस दौरान लोगों ने जब 108 एंबुलेंस को फोन किया तो पता चला कि नादौन अस्पताल में खड़ी एंबुलेंस नहीं आ सकती। दो दिनों से 108 एंबुलेंस के साथ कार्यरत फार्मासिस्ट बीमारी के चलते छुट्टी पर होने के कारण वाहन अस्पताल के बाहर खड़ा है। कंपनी ने इसके लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की है। इसके बाद लोगों ने निजी वाहन से युवक को अस्पताल पहुंचाया। जहां युवक का इलाज चल रहा है। इस संबंध में एंबुलेंस के जिला प्रभारी पंकज शर्मा ने कहा कि 108 के साथ कार्यरत कर्मचारी के बीमार होने के कारण समस्या पेश आई है। उन्होंने कहा कि इस समस्या का समाधान करवाया जा रहा है।