{"_id":"5bcf6218bdec2269377f6e0a","slug":"91540317720-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाहरी राज्यों से आने वाले व्यापारियों से स्थानीय व्यापारी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाहरी राज्यों से आने वाले व्यापारियों से स्थानीय व्यापारी परेशान
Updated Tue, 23 Oct 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। जिला व्यापार संघ की बैठक व्यापार मंडल के प्रधान सुरेश बजाज की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई। इसमें व्यापारियों ने प्रदेश सरकार के रवैये पर रोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सरकार बाहरी राज्यों से आने वाले व्यापारियों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। बाहरी राज्यों से आए व्यापारियों का प्रदेश में व्यापार करने से छोटे और बड़े सभी व्यापारियों को नुकसान हो रहा है।
सुरेश ने कहा कि त्योहारी सीजन में व्यापारी खाली बैठे हैं। शहर में 20-25 दिन बाद कोई न कोई मेला लगा दिया जा रहा है। इससे व्यापारियों को मंदी की मार झेलनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि बाहरी राज्यों से आए फेरीवाले बिना टैक्स अदा किए सामान बेच रहे हैं। इससे प्रदेश को भी राजस्व का नुकसान हो रहा है। व्यापारियों ने प्रदेश सरकार से बाहरी राज्यों से आने वाले फेरीवालों पर रोक लगाने की मांग उठाई है। इस मौके पर व्यापार मंडल के अमर चंद शर्मा, अश्वनी जगोता, विपन शर्मा, विधि चंद, देशराज, पवन, अशोक कुमार आदि उपस्थित रहे। इसके साथ उन्होंने विवेक गुप्ता को व्यापार मंडल का राष्ट्रीय अध्यक्ष बने पर बधाई दी है।