{"_id":"5ab28b704f1c1baf758b6a88","slug":"91521650544-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईपीएच स्कीम पर गिरी आसमानी बिजली, उपकरण जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईपीएच स्कीम पर गिरी आसमानी बिजली, उपकरण जले
Updated Wed, 21 Mar 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
गलोड़ (हमीरपुर)। गलोड़ क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली बुद्धबीं पेयजल योजना पर बुधवार सुबह बिजली गिर गई। इससे पेयजल योजना में लगे इलेक्ट्रानिक उपकरण जल गए। जिसकी वजह से पानी की सप्लाई पूरी तरह ठप हो गई है।
सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग उपमंडल गलोड़ के अंतर्गत इस स्कीम से 14 गांव प्रभावित हुए हैं। जिसमें लोअर हरेटा, भ्सयार, पयोली खास, गलोड, नरेणा, दा ताल, रोपडू, डोडबीं, बुधवीं, गुर्याह, बदारण, सरोठी और अन्य आस पास के कुछ इलाकों में पीने के पानी की आपूर्ति बाधित रहेगी। सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग उपमंडल गलोड़ के सहायक अभियंता राजेश कुमार ने बताया कि बिजली गिरने से उपकरणों में खराबी आ गई है। कुछ उपकरण जल गए हैं। विभाग ने तत्काल प्रभाव से इसकी मरम्मत का काम भी शुरू कर दिया है। 2 से 3 दिन तक इसकी मरम्मत में लग सकते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि इस मामले में लोग विभाग का सहयोग करें। वह प्राकृतिक जल स्रोतों या हैंडपंप से पानी की आपूर्ति करें।