{"_id":"602807818ebc3ee90b47d83f","slug":"77-percent-of-road-accidents-result-from-human-error-hamirpur-hp-news-sml3608760102","type":"story","status":"publish","title_hn":"77 फीसदी सड़क दुर्घटनाएं मानवीय गलती के कारण: आरटीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
77 फीसदी सड़क दुर्घटनाएं मानवीय गलती के कारण: आरटीओ
विज्ञापन
बाल स्कूल हमीरपुर के मैदान में सड़क सुरक्षा के बारे में नाटक के माध्यम से जानकारी देते कलाकार।
- फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) हमीरपुर में परिवहन विभाग की ओर से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के वाहन चालकों समेत क्षेत्र के युवक मंडलों के सदस्य मौजूद रहे।
इस मौके पर वाहन चालकों ने यातायात नियमों के पालन की भी शपथ ली। इस मौके पर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी वीरेंद्र ठाकुर ने युवाओं को सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूक किया।
उन्होंने कहा कि देश में प्रतिवर्ष लगभग छह लाख सड़क दुर्घटनाएं होती हैं। इनमें लगभग डेढ़ लाख लोगों की मौत हो जाती है, जबकि 15 लाख से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो जाते हैं। करीब 77 प्रतिशत सड़क दुर्घटनाएं मानवीय गलतियों के कारण ही होती हैं।
विज्ञापन
इन्हें रोकने के लिए ही सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय देशभर में व्यापक जागरूकता अभियान चला रहा है। इसी कड़ी में 18 जनवरी से 17 फरवरी तक सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है। इस अभियान में युवाओं पर विशेष रूप से फोकस किया जा रहा है। क्योंकि सड़क दुर्घटनाओं से होनी वाली मौतों में युवाओं की प्रतिशतता बहुत ज्यादा है।
इससे पहले क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने कार्यक्रम के मुख्यातिथि विधायक, अन्य अतिथियों और सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से संबंधित लोक कलाकारों ने गीत-संगीत और लघुनाटिका के माध्यम से सड़क सुरक्षा का संदेश दिया। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष रमेश शर्मा, एसडीएम डॉ. चिरंजी चौहान, नगर परिषद के पार्षद और अन्य गण्यमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

बाल स्कूल हमीरपुर के मैदान में यातायात नियमों के पालन की शपथ लेते अधिकारी व अन्य।- फोटो : Hamirpur-HP