{"_id":"5b9285eb867a557ec86b9707","slug":"71536329195-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबड्डी में ऊहल स्कूल को हराकर जलाड़ी स्कूल बना विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबड्डी में ऊहल स्कूल को हराकर जलाड़ी स्कूल बना विजेता
Updated Fri, 07 Sep 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनेटा (हमीरपुर)। राजकीय उच्च पाठशाला धनेटा में आयोजित लड़कियों की अंडर-19 खंडस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हो गया। समारोह में सेवानिवृत्त तहसीलदार विजय शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। प्रधानाचार्य जगन्नाथ शर्मा ने मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ खेलना भी जरूरी है।
इस दौरान उन्होंने स्कूल के लिए 11000 रुपये दिए। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को 2300 रुपये दिए। प्रतियोगिता में 24 स्कूलों के 251 बच्चों ने भाग लिया। कबड्डी में जलाड़ी स्कूल विजेता और ऊहल स्कूल उपविजेता, वॉलीबाल में मदर पब्लिक स्कूल मलोटी विजेता और ऊहल स्कूल उपविजेता, बैडमिंटन में भगवती स्कूल जलाड़ी विजेता और धनेटा स्कूल उपविजेता रहा। मुख्यातिथि ने विजेता रही टीमों को सम्मानित किया। समापन समारोह में रघुवीर सिंह, राज कुमार वर्मा, अमन गुप्ता, प्रोमिला शर्मा, सतीश शर्मा, किशन चंद सहित स्कूल स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।