फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   बड़सर अस्पताल के प्रांगण में लगेंगी टाइलें

बड़सर अस्पताल के प्रांगण में लगेंगी टाइलें

Fri, 09 Feb 2018 10:34 PM IST
Updated Fri, 09 Feb 2018 10:34 PM IST
विज्ञापन
बड़सर अस्पताल के प्रांगण में लगेंगी टाइलें
fob tiles
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बड़सर (हमीरपुर)। सिविल अस्पताल के सौंदर्यीकरण के लिए प्रांगण में टाइलें लगाई जाएंगी। स्वास्थ्य विभाग से अस्पताल के प्रांगण में टाइलें लगाने के लिए पांच लाख की राशि मंजूर हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने राशि लोक निर्माण विभाग के पास जमा करवा दी है। विभाग टाइलें लगाने को जल्द टेंडर प्रक्रिया शुरू करेगा। बड़सर अस्पताल में चार साल पहले नए भवन का उद्घाटन किया गया था। स्थानीय लोगों ने अधूरे भवन के उद्घाटन की शिकायतें की थीं। इसमें भवन की खिड़कियां, निकासी तथा प्रांगण में टाइलें लगाने का प्रबंध नहीं हो पाया था। स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल के प्रांगण में टाइलें लगाने के लिए पांच लाख की राशि मंजूर की है। स्थानीय लोगों देश राज, राकेश कुमार, अजय कुमार, वीना शर्मा, अशोक कुमार, संदीप कुमार आदि का कहना है कि पूर्व सरकार के समय अस्पताल में आधे-अधूरे भवन का उद्घाटन कर दिया था। इसके चलते कई सुविधाएं नहीं मिल पाई हैं, लेकिन नई सरकार के गठन के बाद स्वास्थ्य विभाग ने टाइलें लगाने को पांच लाख की राशि मंजूर की है। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर, स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार तथा पूर्व विधायक बलदेव शर्मा का आभार जताया है। उन्होंने अस्पताल में चिकित्सकों की तैनाती करने की मांग भी उठाई है। उधर, बीएमओ बड़सर एचआर कालिया का कहना है कि नए भवन के प्रांगण में टाइलें लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने लोक निर्माण विभाग के पास पांच लाख की राशि जमा करवा दी है। लोनिवि के अधिशासी अभियंता संतोष कटोच का कहना है कि अस्पताल के प्रांगण में टाइलें लगाने के लिए विभाग जल्द टेंडर प्रक्रिया शुरू करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed