फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   अब इग्नू सेंटर हमीरपुर में भी शुरू होगी वकालत की पढ़ाई

अब इग्नू सेंटर हमीरपुर में भी शुरू होगी वकालत की पढ़ाई

Mon, 11 Dec 2017 10:39 PM IST
Updated Mon, 11 Dec 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
अब इग्नू सेंटर हमीरपुर में भी शुरू होगी वकालत की पढ़ाई
इग्नू लोगो - फोटो : logo
हमीरपुर। इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी के केंद्र हमीरपुर में अब वकालत की पढ़ाई भी शुरू होगी। इसके लिए इग्नू सेंटर हमीरपुर ने यूनिवर्सिटी के इंटरनेशनल सेंटर दिल्ली को प्रपोजल भेजी है। इस प्रपोजल के स्वीकृत होते ही सेंटर में एलएलबी की पढ़ाई भी शुरू हो जाएगी। हालांकि दिल्ली से अभी इस पढ़ाई के लिए स्वीकृति नहीं मिली है, लेकिन जल्द ही इसकी स्वीकृति मिल जाएगी और अगले सत्र से छात्र एलएलबी की पढ़ाई हमीरपुर इग्नू केंद्र के तहत कर सकेंगे। हमीरपुर केंद्र में पढ़ाई शुरू करने के लिए केंद्र के पास कई बार छात्रों के प्रार्थना पत्र आ चुके हैं। जिसके मद्देनजर इग्नू समन्वयक समिति हमीरपुर ने दिल्ली केंद्र को पढ़ाई को शुरू करने की प्रपोजल भेजी है। एलएलबी की पढ़ाई को चलाने के लिए हमीरपुर केंद्र के पास जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध है।
विज्ञापन

वहीं काउंसलर के लिए भी दो एडवोकेट का बायोडाटा केंद्र ने दिल्ली भेज दिया है। केंद्र में काउंसलर की नियुक्ति होने के बाद वकालत की पढ़ाई सुचारु हो जाएगी। इग्नू केंद्र हमीरपुर में एलएलबी की पढ़ाई शुरू होने के बाद हमीरपुर व आसपास के युवाओं को पढ़ाई के लिए कहीं बाहर नहीं जाना पड़ेगा। इससे पहले प्रदेश के इक्का दुक्का इग्नू केंद्रों पर ही एलएलबी की पढ़ाई होती है। हमीरपुर केंद्र में पढ़ाई होने से सैकड़ों छात्रों को सुविधा मिलेगी। इग्नू केंद्र हमीरपुर के समन्वयक प्रोफेसर रवि का कहना है कि दिल्ली के इंटरनेशनल केंद्र को एलएलबी की कक्षाएं शुरू करने की प्रपोजल भेज दी गई है। इस वर्ष प्रपोजल को स्वीकृति मिलने की संभावनाएं हैं। अगर स्वीकृति मिल जाती है तो अगले सत्र से केंद्र में वकालत की पढ़ाई शुरू कर दी जाएगी। इसके लिए काउंसलर भी नियुक्त किए जाएंगे। दो काउंसलर का बायोडाटा दिल्ली भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed