{"_id":"5a7dd25d4f1c1b514a8b8565","slug":"61518195293-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुजानपुर चौगान में सरपट दौड़ रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुजानपुर चौगान में सरपट दौड़ रहे वाहन
Updated Fri, 09 Feb 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सुजानपुर (हमीरपुर)। स्थानीय कस्बे के ऐतिहासिक चौगान में बिना रोक टोक से वाहन दौड़ रहे हैं। वाहनों के दौड़ने से जहां चौगान में बैठना खतरे से खाली नहीं है, वहीं चौगान की सुंदरता को भी ग्रहण लग रहा है। प्रतिबंध लगाने के बावजूद वाहन चालक नहीं मान रहे हैं। लोगों ने इसके लिए प्रशासन के प्रति रोष व्यक्त किया है। सुजानपुर के ऐतिहासिक चौगान में बिना इजाजत से वाहन चलाने पर प्रतिबंध है लेकिन वाहन चालक इन नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं। चौगान के चारों और हालांकि गेट स्थापित किए हुए हैं, लेकिन गेट खुला रहने से दोपहिया और अन्य वाहन चालक बिना रोकटोक से चौगान के अंदर वाहन दौड़ा रहे हैं। लोगों ने चौगान को वाहन सीखने का स्थल बना लिया है। इसके कारण चौगान में बैठना खतरे से खाली नहीं है। प्रशासन इस पर कोई कार्रवाई न कर मूकदर्शक बना हुआ है। स्थानीय लोगों संजय, राकेश, अनिल, श्रवण आदि ने प्रशासन से इन पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। इस संबंध में नगर परिषद के अध्यक्ष रमन भट्टनागर का कहना है कि बैठक में इस मुद्दे को उठाया जाएगा।