{"_id":"5a7356724f1c1ba2268b7d7a","slug":"61517508210-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजट में मोदी सरकार ने आम आदमी व युवाओं से छल किया : राणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजट में मोदी सरकार ने आम आदमी व युवाओं से छल किया : राणा
Updated Thu, 01 Feb 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। विधायक राजेंद्र राणा ने कहा है कि मोदी सरकार ने अपने कार्यकाल के अंतिम बजट में भी आम आदमी व युवाओं के साथ छल किया है। सिर्फ जुमलों व घोषणाओं के पकौड़े तल कर लोगों को बहलाने की कोशिश की है। राणा ने कहा कि टैक्स स्लैब में कोई बढ़ोतरी न करके मोदी सरकार ने नौकरीपेशा लोगों व मध्यम वर्ग की कमर तोड़ने का पूरा इंतजाम किया है।
उन्होंने कहा पिछले लोकसभा चुनाव में अमृतसर संसदीय सीट से चुनाव लड़ते हुए अरुण जेटली ने अपनी जनसभाओं में पांच लाख तक की आय कर मुक्त करने के सपने लोगों को दिखाए थे। वित्त मंत्री बनने के बाद उन्होंने अपनी बात से किनारा करके यह साबित कर दिया कि भाजपा नेता सिर्फ जुमलेबाजी में यकीन रखते हैं। हर साल दो करोड़ युवाओं को रोजगार का सब्जबाग दिखाकर सत्ता में आई मोदी सरकार ने अपने अंतिम बजट में भी युवाओं के साथ छल करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। किसानों व बागवानों को भी झुनझुना थमाया गया है। आम आदमी को महंगाई के दुष्चक्र से निजात दिलाने के लिए इस बजट में कोई ठोस प्रयास नहीं किया गया है और सारा बजट केवल घोषणाओं के आंकड़ों का मकड़जाल बनकर रह गया है। राजेंद्र राणा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश से पांच भाजपा सांसद होने के बावजूद हिमाचल प्रदेश के हाथ बजट में कुछ खास नहीं लगा है और न ही मोदी जी का हिमाचल प्रेम धरातल पर दिखाई दे रहा है।