{"_id":"574d72984f1c1b7c2810a2fe","slug":"55-handpumps-in-place-at-barsar-constituency","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़सर विस क्षेत्र के लिए 55 हैंडपंप मंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़सर विस क्षेत्र के लिए 55 हैंडपंप मंजूर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Tue, 31 May 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल सरकार।
- फोटो : demo pics
विधानसभा क्षेत्र बड़सर में चालू वित्त वर्ष में 55 हैंडपंप मंजूर किए गए हैं। 25 हैंडपंप लगाए जा चुके हैं, जबकि 30 हैंडपंप लगाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन
मुख्य संसदीय सचिव इंद्र दत्त लखनपाल ने बड़सर में लोगों की समस्याएं सुनने के बाद कहा कि वर्तमान सरकार ने साढ़े तीन वर्ष के कार्यकाल में बड़सर के लिए 180 हैंडपंप मंजूर किए हैं। उन्होंने कहा कि बड़सर विस क्षेत्र की पुरानी पेयजल पाइपों को बदलने के दिशा-निर्देश दे दिए हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा पुरानी पेयजल स्कीमों के जीर्णोद्धार के लिए भी प्लान तैयार किया है। वर्तमान सरकार ने पेयजल आपूर्ति योजनाओं पर 773 करोड़ खर्च किए हैं।
6949 अतिरिक्त बस्तियों को पेयजल सुविधा दी गई है। जल अभाव वाले क्षेत्रों में 4890 हैंडपंप स्थापित किए हैं।
लखनपाल ने आइपीएच विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि गर्मियों के सीजन में लोगों को पेयजल की सुचारु एवं गुणवत्ता युक्त आपूर्ति दी जाए।