{"_id":"5bf9921dbdec2241946b3c77","slug":"51543082525-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल स्कूल के छात्रों ने पापा कहते हैं बड़ा नाम करेगा.... पर लूटी वाहवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल स्कूल के छात्रों ने पापा कहते हैं बड़ा नाम करेगा.... पर लूटी वाहवाही
Updated Sat, 24 Nov 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। इसमें प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक देशराज भड़वाल सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ। प्रधानाचार्य मंजू ठाकुर ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। उन्होंने कहा कि देश को विकसित करने के लिए सकारात्मक सोच जरूरी है। इस मौके पर छात्रों ने विभिन्न मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।
छात्रों ने पाप कहते हैं बड़ा नाम करेगा, समूह नृत्य, लघु नाटिकाएं, भंगड़ा, नाटी आदि पर प्रस्तुतियां देकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। छात्रों ने छात्राओं की वेशभूषा में विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। छात्रों की प्रस्तुतियों से खुश होकर सेवानिवृत्त मुख्याध्यापक पीएस ठाकुर ने तीन हजार रुपये, सेवानिवृत्त अध्यापक करतार चंद ने 2100 रुपये, धर्म चंद ने 2100 रुपये और सोमनाथ ने 1100 रुपये भेंट किए। इसके बाद स्कूल के अकादमिक, सांस्कृतिक, खेलकूद सहित अन्य गतिविधियों में अव्वल रहे बच्चों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर स्कूल स्टाफ सदस्य, नप अध्यक्ष सुलोचना सहित स्कूली छात्र एवं अभिभावक मौजूद रहे।