{"_id":"5b463c254f1c1b76678b464c","slug":"51531329573-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैंडपंप लगाने के लिए गुत्थमगुत्था हुए दो गांवों के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैंडपंप लगाने के लिए गुत्थमगुत्था हुए दो गांवों के लोग
Updated Wed, 11 Jul 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
नादौन (हमीरपुर)। उपमंडल की चोड़ू पंचायत के दो गांवों के लोग हैंडपंप लगाने के लिए आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने क्रॉस एफआईआर दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। आरोप है कि आईपीएच विभाग पुजियाल गांव के लिए स्वीकृत हैंडपंप को तरेटी गांव में लगाना चाह रहा है।
जानकारी के मुताबिक पंचायत के पुजियाल गांव में हैंडपंप लगाने के लिए पहुंचे वाहनों को ग्रामीणों ने उस समय रोक लिया जब वह इसे लगाए बिना ही मौके से जाने लगे। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि उनके गांव में लगने वाले हैंडपंप को पंचायत के तरेटी गांव में लगाने का प्रयास किया जा रहा है। ग्रामीणों में मुकेश कुमारी, सुनीता, श्रेष्ठा, मीना, वीना, उर्मिला, ज्योति प्रकाश, रूप चंद, बलवीर शर्मा, विक्रम शर्मा, नरेश, सुरेश, अशोक, मनोरमा आदि ने बताया कि उनके गांव पुजियाल में मंगलवार को हैंडपंप लगाने के लिए मशीनें पहुंची तो विभाग ने बताया कि यह हैंडपंप साथ लगते तरेटी गांव में लगना है। जिसे सुनकर ग्रामीणों ने इन वाहनों को मौके पर ही रोक लिया।
ग्रामीण इस बात पर अड़ गए कि जब तक उनके गांव में हैंडपंप नहीं लगेगा वह इन वाहनों को नहीं जाने देंगे। ग्रामीणों ने बताया कि इन गाड़ियों को संपर्क मार्ग से गांव तक लाने के लिए उन्होंने मंगलवार को जेसीबी से करीब डेढ़ किलोमीटर लंबे रास्ते का निर्माण करवाया था। हालांकि, प्रशासन के हस्तक्षेप से बुधवार दोपहर बाद एक वाहन को तो वहां से निकाल लिया गया और दूसरा वाहन फंस जाने के कारण नहीं निकाला जा सका। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि मंगलवार देर रात तरेटी गांव के कुछ युवकों ने उनके साथ मारपीट की और उन्हें डराने का प्रयास किया। वहीं धमकियां देते हुए एक वाहन के शीशे भी तोड़े। जिसके बारे में पुलिस थाना नादौन में शिकायत की गई है। वहीं, दूसरे गांव के लोगों ने भी उनके साथ मारपीट करने की शिकायत पुलिस थाना में दर्ज करवाई गई है। इस संबंध में आईपीएच विभाग के कनिष्ठ अभियंता राकेश सोनी ने बताया कि वह मौका पर गए थे, परंतु उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि यह हैंडपंप कहां लगना है। थाना प्रभारी महेंद्र सिंह परमार ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से मामला दर्ज करके छानबीन की जा रही है।