फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   50 moringa plants distributed in bhumpal school

Hamirpur (Himachal) News: भूंपल स्कूल में बांटे 50 मोरिंगा के पौधे

Fri, 03 May 2024 06:20 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2024 06:20 PM IST
विज्ञापन
विद्यार्थियों और अध्यापकों को मोरिंगा के गुणों की दी जानकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नादौन (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भूंपल में शुक्रवार को विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें ईको क्लब प्रभारी विमला ने अध्यापकों और विद्यार्थियों को मोरिंगा पौधे के औषधीय गुणों के बारे में बताया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को 50 पौधे वितरित किए। कहा कि इस कार्यक्रम को संजीवनी का नाम दिया गया है। बच्चों और लोगों को विभिन्न पौधों के औषधीय गुणों के बारे में बताया जा रहा है और लोगों को उनका इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। स्कूल के ईको क्लब प्रभारी विमला ने कहा कि वह सतत शिक्षक समुदाय का हिस्सा हैं जो अर्थ जस्ट, हिमकोस्टे और हिमाचल सरकार के सतत प्रयास से बना एक समुदाय है। उन्होंने कहा कि जिस तरह हमारे पूर्वज पौधों का इस्तेमाल औषधियों के रूप में करते थे उसी तरह हम भी इन पौधों से जुड़कर अपने घर में औषधीय पौधे लगाएं और उनका ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करें। इस मौके पर प्रधानाचार्य राजरानी सहित समस्त स्कूल स्टाफ उपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed