{"_id":"5bd0a6e1bdec22695873c143","slug":"41540400865-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारी महासंघ ने मांगों पर की चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारी महासंघ ने मांगों पर की चर्चा
Updated Wed, 24 Oct 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिझड़ी (हमीरपुर)। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ बिझड़ी की प्रथम बैठक बुधवार को सीनियर सेकेंडरी स्कूल बिझड़ी में आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता जिला सचिव मिलाप शर्मा और प्रदेश कार्यकारिणी में वित्त सचिव संजीव कतना ने की। बैठक के दौरान कर्मचारियों को पेश आ रही समस्याओं पर चर्चा की गई। इसके साथ ही कार्यकारिणी विस्तार के लिए संबंधित विभिन्न विभागों से पात्र व्यक्तियों के नाम कार्यकारिणी में शामिल करने के लिए मांगे गए। साथ ही घोषणा की गई कि इसकी अधिसूचना जिला कार्यकारिणी को प्रेषित कर दी जाएगी। खंड प्रधान कमल शर्मा और महासचिव शिवदत्त शर्मा ने विभिन्न विभागों से मांग पत्र लेकर उस पर चर्चा करने के बाद जिला कार्यकारिणी के समक्ष रखने का प्रस्ताव पारित किया। इस अवसर पर पाठशाला के अधीक्षक अश्विनी भोगल, तिलक राज शर्मा, अजय शर्मा, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महासंघ के प्रधान परमजीत सिंह और मिड-डे मील की प्रधान संतोष कुमारी समेत अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन