{"_id":"5b463c1b4f1c1bc4248b5b23","slug":"41531329563-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टौणी देवी में शराब का ठेका खोलने का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टौणी देवी में शराब का ठेका खोलने का विरोध
Updated Wed, 11 Jul 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
टौणीदेवी (हमीरपुर)। टौणी देवी में शराब का ठेका खोलने का स्थानीय लोगों ने जोरदार विरोध किया है। ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कस्बे में शराब ठेका खोलने का प्रयास किया गया तो ग्रामीण आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेंगे। जिसकी सरकारी जिम्मेवारी जिला प्रशासन हमीरपुर की होगी। टौणी देवी से बीडीसी सदस्य प्रेम लता ठाकुर, छत्रैल की वार्ड सदस्य ललिता देवी, पूर्व प्रधान जगदीश चौहान, ग्रामीणों बली राम, प्रकाश चंद, बलदेव सिंह, रणजीत सिंह, भूमि देव, सुरजीत के साथ सीमा देवी, सावित्री देवी, श्रेष्ठा देवी, दीपा देवी, सिमरो देवी, कांता देवी, आशा देवी, मीरा देवी, अंजना, पानो देवी, भावना, लीला देवी, प्रकाशां देवी, आशा देवी, कामनी देवी, निशा देवी, कमला देवी, पिंकी देवी सहित अन्य ने बुधवार को ठेका स्थल पर पहुंच विरोध स्वरूप नारेबाजी की।
इसके बाद उन्होंने तहसीलदार टौणी देवी और पुलिस चौकी प्रभारी टौणी देवी ज्ञान चंद को ज्ञापन सौंपा। शराब ठेकेदार कुछ लोगों के साथ मिलकर टौणी देवी के पास खेतों में शराब का ठेका खोलने का प्रयास कर रहा है। इसके लिए टीननुमा शेड बनाकर खड़ा कर दिया है। अधिकांश ग्रामीण यहां पर खेतों में काम करने के लिए जाते हैं। इसके साथ ही बीडीओ, तहसीलदार, उद्यान, कृषि के साथ ही ग्राम पंचायत सहित कई अन्य कार्यालय हैं। छत्रैल गांव के लोगों ने इसका पुरजोर विरोध किया है। इससे एक सप्ताह पहले चाहड़ गांव के लोगों ने भी दूसरे स्थान पर ठेका खोलने का विरोध किया था। प्रशासन को दिए ज्ञापन में ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि विरोध के बावजूद ठेका खोला गया तो वह सड़कों पर उतरने से भी परहेज नहीं करेंगे तथा ठेके को भी उखाड़ देंगे। ग्रामीणों ने तुरंत ठेके को खोलने के लिए चलाई गई मुहिम को बंद करने की मांग की है तथा खेतों में रखे शेड को हटाने का आग्रह किया है।