फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   जहरीली दवा की स्प्रे की चपेट में आने से एक दर्जन लोग बीमार

जहरीली दवा की स्प्रे की चपेट में आने से एक दर्जन लोग बीमार

Wed, 11 Jul 2018 11:08 PM IST
Updated Wed, 11 Jul 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
जहरीली दवा की स्प्रे की चपेट में आने से एक दर्जन लोग बीमार
नादौन (हमीरपुर)। उपमंडल की ग्राम पंचायत मझियार में जहरीली घास को नष्ट करने के लिए किए दवाई के छिड़काव की चपेट में आने से एक दर्जन लोग बीमार हो गए हैं। ग्रामीणों ने एक परिवार पर उनके घरों और पशुशाला के नजदीक जहरीली घास नाशक दवाई का छिड़काव करने का आरोप लगाया है। इससे आसपास का वातावरण दूषित हो गया। इस कारण गांव के करीब एक दर्जन लोग और पालतू पशु बीमार हो गए हैं। विरेंद्र सिंह की अगुवाई में लोगों ने इस बारे में एसडीएम नादौन डीआर धीमान को शिकायत पत्र दिया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि इन लोगों ने बिना किसी को सूचना दिए 4 दिन पहले जहरीली दवाई का छिड़काव किया है। इसके बाद 10 जुलाई को भी दवाई का छिड़काव किया गया। जिससे आसपास का सारा वातावरण दूषित हो गया है। इससे दिल की बीमारी से जूझ रहे चंदू लाल को सांस लेने में परेशानी हो रही है। उनकी आंखों और नाक से पानी बहना शुरू हो गया। एक 25 वर्षीय लड़की, 55 वर्षीय कुलदीप कुमार को एलर्जी और सांस लेने सहित अन्य परेशानियों हुई हैं। आसपास के घरों में रहने वाले बच्चे, दिव्यांग और बुजुर्ग भी इसकी चपेट में आने से उल्टी सहित आंख, नाक और चमड़ी पर खारिश की समस्या से परेशान हो गए हैं। लोगों ने कहा कि तीन वर्ष पहले भी इन लोगों ने ऐसी ही दवाई का छिड़काव किया था। जिससे एक गर्भवती महिला बीमार हो गई थी। इन्होंने प्रशासन से बीमार हुए ग्रामीणों का मुफ्त इलाज करने और दवाई का छिड़काव करने वालों पर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से आग्रह किया है कि घास नाशक जहरीली दवाई के छिड़काव पर प्रदेश में प्रतिबंध लगाया जाए। इस बारे में एसडीएम डीआर धीमान ने बताया कि शिकायत आई है। संबंधित विभागों को भेजकर उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed