फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   33831 children will be given two polio supplements in the district

जिले में आज 33831 बच्चों को पिलाई जाएंगी दो बूंद जिंदगी की

Sat, 13 Feb 2021 10:40 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 10:40 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। पल्स पोलियो अभियान के तहत 14 फरवरी को जिले के 33831 बच्चों को पोलियो ड्रॉप्स पिलाई जाएंगी। इसके लिए जिले में 282 बूथ बनाए गए हैं। अभियान का शुभारंभ सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी करेंगी।
विज्ञापन

सीएमओ हमीरपुर डॉ. अर्चना सोनी ने बताया कि सभी पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवाई पिलाने के लिए सारे प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं। परिधि गृह हमीरपुर में मंत्री सरवीण चौधरी बच्चों को पोलियो की बूंदें पिलाकर इस अभियान का शुभारंभ करेंगी।
विज्ञापन

जिले में पोलियो ड्रॉप्स पिलाने के लिए 282 बूथ बनाए गए हैं। इनमें से ग्रामीण क्षेत्र में 264 और शहरी क्षेत्र में 18 बूथ स्थापित किए गए हैं। इनमें 564 टीमें गठित कर 1128 बूथ वैक्सीनेटर और 56 बूथ पर्यवेक्षक लगाए गए हैं। वैक्सीन सहित अन्य जरूरी सामान बूथों पर पहुंचा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला स्तर पर उपायुक्त हमीरपुर की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स की बैठक हो चुकी है। वहीं, खंड स्तर पर भी टास्क फोर्स की बैठकें की गई हैं। कोई भी बच्चा पोलियो की दवाई से वंचित न रह जाए, इस संबंध में विशेष ध्यान रखा जाएगा। मुख्य बस अड्डों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भी बूथ स्थापित किए गए हैं। 14 फरवरी को सभी बूथों पर सुबह 9 से शाम 4 बजे तक दवाई पिलाई जाएगी। 15 और 16 फरवरी को टीमें घर-घर जाकर दवा से वंचित रहे बच्चों को दवाई पिलाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed