फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   24 Liqour vends auction in 57 crores

57 करोड़ में बांटे शराब के 24 यूनिट

Wed, 30 Mar 2016 07:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Wed, 30 Mar 2016 07:25 PM IST
विज्ञापन
24 Liqour vends auction in 57 crores
शराब की दुकान - फोटो : अमर उजाला

हमीर भवन में बुधवार को जिले के 120 शराब ठेकों का आवंटन किया गया। शराब की दुकानों को 24 यूनिटों में बांटा गया। हमीरपुर जिला में अगले वित्त वर्ष के लिए 57.53 करोड़ में 24 शराब के यूनिटों आवंटित किए हैं। इस बार राजस्व में 31 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

विज्ञापन


सबसे महंगी यूनिट नादौन चार करोड़ में बिकी। न्यू बस स्टैंड हमीरपुर यूनिट 2.62 करोड़, पुराना बस स्टैंड यूनिट दो करोड़, भोटा चौका यूनिट 1.92 करोड़ में बिकी है। जिले में सबसे अधिक राजस्व बढ़ोतरी रंगस शराब की दुकान से हुई है। यहां 94 लाख की वृद्धि दर्ज हुई है।
विज्ञापन


एडीसी रूपाली ठाकुर ने शराब के यूनिटों की टेंडर प्रक्रिया को करवाने के बाद बताया कि न्यू बस स्टैंड हमीरपुर का ठेका जोगेंद्र पाल, पुराना बस स्टैंड हमीरपुर का अमित कौशल, भोटा चौक हमीरपुर यूनाइटेड इंटरप्राइजिज, पक्का भरो सुरेंद्र कुमार विज, कुठेड़ा अंकुश राणा, दोसड़का नीरज ठाकुर, टौणी देवी प्रभात सिंह, नालटी जसवीर सिंह, गलोड़ यूनाइटेडि इंटरप्राइजिज, रंगस जगदीश चंद, धनेटा नवीन ठाकुर, नादौन आशोक कुमार, बड़सर यूनाइटेडि इंटरप्राइजिज, सलौणी रवि प्रकाश, बिझड़ विनोद कुमार, महारल कृष्ण कुमार, सुजानपुर अनुज गुप्ता, पटलांदर वीरेंद्र सिंह, जाहू नरेंद्र ठाकुर, भरेड़ी आशोक कुमार, शंभू जसवीर सिंह, डिडवीं टिक्कर संजय वर्मा, बस्सी विशाल ठाकुर, पट्टा संजय वर्मा को आवंटित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर अतिरिक्त आबकारी एवं कराधान आयुक्त शिमला संजय भारद्वाज, उप आबकारी एवं कराधान आयुक्त मध्य क्षेत्र मंडी डीपी नेगी, सहायक आबकारी कराधान आयुक्त रविंद्र कुमार, ईटीओ हमीरपुर हरदेव सिंह दैहल, ईटीओ नादौन नूतन महाजन, सहायक आबकारी एवं कराधान अधिकारी चेत राम उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed