{"_id":"5b9561b2867a557f6e537f61","slug":"21536516530-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन आज भोटा चौक पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन आज भोटा चौक पर
Updated Sun, 09 Sep 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन आज भोटा चौक पर
भोटा चौक से रैली निकालकर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करेंगे कांग्रेसी
कांग्रेस महासचिव ने बाहन्वीं में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से की मुलाकात
अमर उजाला ब्यूरो
भोरंज (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज की ग्राम पंचायत बाहन्वीं में कांग्रेस कार्यकर्ता जनसंपर्क कार्यक्रम का आयोजन कांग्रेस सेवादल की सह संयोजक ज्योति खन्ना की अध्यक्षता में किया गया। इसमें कांग्रेस महासचिव राजीव राणा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि देश में आम आदमी का जीना मुश्किल हो चुका है। आज केंद्र सरकार की नीतियों के कारण महंगाई इतिहास की सबसे उच्चतम स्तर पर पहुंच चुकी है। सिलेंडर 904 रुपये हो चुका है और पेट्रोल, डीजल के दाम भी आसमान छू रहे हैं। अगर प्रदेश की बात की जाए तो जयराम सरकार के राज में नशे, चिट्टे का कारोबार जोर-शोर से फल फूल रहा है।
राणा ने कहा कि कांग्रेस को दिन रात कोसने वाले हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर ये बताएं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महंगाई को क्यों नहीं रोक पा रहे? कच्चे तेल की कीमत कम होने पर भी नेपाल और श्रीलंका से महंगा तेल बेचा जा रहा है। राणा ने कहा कि 10 सितंबर को मोदी सरकार द्वारा निरंतर बढ़ाई जा रही महंगाई के खिलाफ पूरे देश में प्रदर्शन किया जाएगा। हमीरपुर भोटा चौक पर भी जिला स्तर पर ये प्रदर्शन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी किशन चंद, धर्म सिंह, मनोरमा देवी, सीमा देवी, प्रधान शीला देवी आदि गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। वहीं कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नरेश ठाकुर ने कहा कि महंगाई के खिलाफ कांग्रेस पार्टी हमीरपुर का प्रदर्शन भोटा चौक हमीरपुर पर होगा। इस दौरान रैली निकालकर केंद्र सरकार की आम आदमी विरोधी नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की जाएगी।