{"_id":"5b9561a9867a557ed20b13ed","slug":"21536516521-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशिंक रूप से बताई बिजली बंद, शहर में पूरा दिन बाधित रही सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशिंक रूप से बताई बिजली बंद, शहर में पूरा दिन बाधित रही सप्लाई
Updated Sun, 09 Sep 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। जिला मुख्यालय में बिजली बोर्ड ने नौ सितंबर को आंशिक रूप से बिजली बंद रखने की घोषणा की लेकिन, शहर में पूरा दिन ही बिजली आपूर्ति ठप रही। सुबह दस बजे गुल हुई बिजली शाम पांच बजे बहाल हुई। वहीं शाम को सात बजे 132 केवी ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी आने के कारण करीब एक घंटा बिजली दोबारा बंद हो गई। पूरा दिन बिजली न होने से शहरवासियों को परेशान होना पड़ा। इसके साथ ही दिनभर के कामकाज भी प्रभावित हुए। बिजली उपमंडल-2 के एसडीओ ने 9 सितंबर को 7 बजे से 10 बजे तक 400 केवी, ट्रांसफार्मर एसडीएम कोर्ट के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों नादौन चौक, गांधी चौक और इसके आसपास के क्षेत्रों और 10 बजे से 12 बजे तक 250 केवी ट्रांसफार्मर स्कूल गेट के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों कश्मीरी कांप्लेक्स वार्ड-2 श्याम गली और इसके आसपास के क्षेत्रों में बिजली बंद रहने की घोषणा की थी, लेकिन इन क्षेत्रों में सुबह दस से शाम पांच बजे तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित रही।
पांच बजे के बाद भी निरंतर छोटे छोटे अघोषित कट लगते रहे। वहीं सात बजे 132 केवी ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी आने के कारण बिजली आपूर्ति ठप हो गई। आंशिक रूप से बिजली बंद होने की घोषणा के बाद दिनभर और शाम के समय भी बिजली गुल रहने से लोगों ने बिजली बोर्ड के प्रति रोष व्यक्त किया है। इस संबंध में एक्सईएन बिजली मंडल हमीरपुर अशोक कुमार शर्मा ने कहा कि दिन में बिजली लाइनों की मरम्मत के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रही। जबकि, शाम को 13 केवी ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी आने के कारण बिजली आपूर्ति कुछ समय के लिए बाधित रही।