{"_id":"5aad46444f1c1ba6768b61f8","slug":"201521305156-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तकनीकी कर्मचारियों के रिक्त पद भरें अन्यथा होगी भूख हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तकनीकी कर्मचारियों के रिक्त पद भरें अन्यथा होगी भूख हड़ताल
Updated Sat, 17 Mar 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़सर (हमीरपुर)। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत तकनीकी कर्मचारी संघ बड़सर इकाई की बैठक शनिवार को मैहरे में हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ के प्रदेशाध्यक्ष मोहन ठाकुर ने की। इस बैठक में कर्मचारियों ने बड़सर में तकनीकी कर्मचारियों की कमी की समस्या के समाधान की मांग उठाई है। संघ ने मांगों को लेकर 20 दिन का अल्टीमेटम दिया है अन्यथा उन्हें भूख हड़ताल पर जाने को बाध्य होना पड़ेगा। तकनीकी कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष ने कहा है कि एक कर्मचारी को 7 ट्रांसफार्मर का कार्य करना पड़ रहा है। इस दौरान कर्मचारियों को गाड़ी तक उपलब्ध नहीं करवाई जा रही है। तकनीकी कर्मचारियों को गाड़ी का खर्च भी स्वयं करना पड़ रहा है। संघ ने ठेके पर कार्य दिए जाने का विरोध किया है। उन्होंने बोर्ड को 20 दिन का नोटिस देते हुए चेतावनी दी है कि अगर बिजली बोर्ड ने उनकी न्यायोचित मांग को पूरा नहीं किया तो सभी कर्मचारी भूख हड़ताल पर जाएंगे। बैठक में महामंत्री पृथ्वी चंद ठाकुर, कार्यालय सचिव नेक राम ठाकुर, सचिव लक्ष्मी, सुंदर, चमन लाल, जगदीश, ओम प्रकाश, सुरेश कुमार आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन