{"_id":"5853eb874f1c1b896064b553","slug":"1971-war-martyrs-given-awards","type":"story","status":"publish","title_hn":"1971 के युद्ध में शहीद सैनिकों के परिवार नवाजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1971 के युद्ध में शहीद सैनिकों के परिवार नवाजे
ब्यूरो, अमर उजाला, हमीरपुर, सुजानपुर
Updated Fri, 16 Dec 2016 07:14 PM IST
विज्ञापन
martyr
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपमंडल सुजानुर के चिल्ड्रन पार्क में शुक्रवार को जिला स्तरीय विजय दिवस समारोह मनाया गया। समारोह की अध्यक्षता पूर्व सैनिक निगम के अध्यक्ष कर्नल विधि चंद लगवाल ने की। समारोह में शौर्य चक्र विजेता कर्नल पंजाब सिंह बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
इस मौके पर 1971 के युद्ध में शहीद हमीरपुर के 47 सैनिक परिवारों और वीर नारियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर निगम के अध्यक्ष ने सुजानपुर में ईसीएच खोलने की मांग उठाई। मुख्यातिथि ने कहा कि 16 दिसंबर को पाकिस्तान पर भारत की जीत के उपलक्ष्य में विजय दिवस मनाया जाता है।
विज्ञापन
इस मौके पर आश्रित परिवारों में सुधा देवी, केसरी देवी, जीतो देवी, फलूरा देवी, कैरी देवी, सावित्री देवी, जीतो, सरला देवी, कमला और राम प्यारी को सम्मानित किया गया। समारोह में डोगरा रेजिमेंट के बैंड ने भी शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
इस मौके पर कर्नल आरसी गुप्ता, राजेंद्र जार, विद्याधर, बांकू राम, मेजर नंदलाल, एचएस राणा, सुभाष महाजन, नगर परिषद अध्यक्ष रमन भटनागर आदि मौजूद रहे।