फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   मुख्यमंत्री से मिलेंगे शिक्षक संघों के पदाधिकारी

मुख्यमंत्री से मिलेंगे शिक्षक संघों के पदाधिकारी

Fri, 09 Feb 2018 10:34 PM IST
Updated Fri, 09 Feb 2018 10:34 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के सभी शिक्षक संघों के पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी संयुक्त अध्यापक फेडरेशन के बैनर तले हमीरपुर विधायक नरेंद्र ठाकुर की अगुवाई में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मुलाकात करेंगे। मुख्याध्यापक अधिकारी वर्ग के प्रदेशाध्यक्ष विजय गौतम ने कहा कि विभिन्न श्रेणियों के सैकड़ों अध्यापक और प्रधानाचार्य मुख्यमंत्री से मिलेंगे। इसमें सरकार की ओर से जारी अधिसूचना जिसमें भूतपूर्व सैनिकों को सेवानिवृत्ति उपरांत दोबारा नियुक्ति के समय दी गई वरीयता को 29 दिसंबर 2008 कर स्थिति अनुसार दोबारा स्थापित करने के आदेश सरकार द्वारा दिए गए हैं। इस अधिसूचना के तहत मुख्यमंत्री से वरीयता निर्धारण तिथि को एक जुलाई 1997 के आधार पर करके लाखों अध्यापकों को न्याय प्रदान करने की मांग की जाएगी। टीजीटी कला स्नातक प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कौशल, पीटीएफ प्रदेश महासचिव रणजीत गुलेरिया, प्रवक्ता संघ अध्यक्ष विपिन माहिल ने पंजाब हरियाणा उच्च न्यायालय के आदेशों, जिसमें सरकारी कर्मचारियों को तीन सौ से अधिक अर्जित अवकाश को हर 6 महीने बाद समाप्त न करके सुविधा अनुसार प्रदान करने के आदेशों को हिमाचल में भी लागू करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed