फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   मेवा लगवालती पेयजल योजना के दो कुएं सूखे

मेवा लगवालती पेयजल योजना के दो कुएं सूखे

Wed, 03 Jul 2019 11:08 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2019 11:08 PM IST
विज्ञापन
विजय ठाकुर
विज्ञापन

भोरंज (हमीरपुर)। मेवा लगवालती पेयजल योजना में बने छह कुओं में से दो कुएं सूख गए हैं। दो कुओं के सूखने से कई गांवों में पेयजल संकट गहरा गया है। मंगलवार रात बिजली वोल्टेज कम होने के चलते परियोजना बंद रही। इस कारण क्षेत्र में बुधवार को पेयजल की सप्लाई नहीं हो पाई। परियोजना में आए दिन बिजली की समस्या उत्पन्न हो रही है। इस कारण गांवों में पेयजल की सप्लाई समय पर नहीं हो पा रही है। परियोजना में हर वर्ष गर्मी के मौसम में यह समस्या उत्पन्न होती है, लेकिन विभाग इस समस्या का अभी तक स्थायी समाधान नहीं कर पाया है।

भोरंज पंचायत प्रधान गरीब दास, कमलेश, विनोद, सुरेंद्र आदि ने कहा कि नलों में पानी कुछ समय के लिए आ रहा है। इससे पानी पर्याप्त नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने विभाग से समस्या के स्थायी समाधान करने की मांग उठाई है। इस संबंध में आईपीएच विभाग ऊहल के सहायक अभियंता कमलेश कुमार ने कहा कि सुजानपुर में बिजली के खंभे उखड़ जाने के कारण वोल्टेज की समस्या आ रही है। प्रोजेक्ट में कोई दिक्कत नहीं है। वहीं, आईपीएच विभाग भोरंज के सहायक अभियंता अजय वर्मा ने कहा कि परियोजना से भोरंज में पानी कम आ रहा है। लोगों को पेयजल समय पर उपलब्ध करवाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से आह्वान किया है कि वह पेयजल का दुरुपयोग न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed