फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   परिवहन मंत्री ने आदेश दिए, फिर भी नहीं चली बस

परिवहन मंत्री ने आदेश दिए, फिर भी नहीं चली बस

Wed, 03 Jul 2019 11:08 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2019 11:08 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सुजानपुर (हमीरपुर)। उपमंडल सुजानपुर के ग्रामीणों ने परिवहन निगम से बस रूट को सुजानपुर की धबड़ियाना पंचायत तक बढ़ाने की मांग की है। पंचायत का एक प्रतिनिधिमंडल सुजानपुर होली मेले के दौरान परिवहन मंत्री गोबिंद ठाकुर से इस मामले में मिल चुका है। परिवहन मंत्री ने एचआरटीसी के अधिकारियों को बस रूट बढ़ाने के आदेश दिए थे लेकिन, पांच माह बाद भी रूट वहीं का वहीं है।

इसके बाद ग्रामीण इस मांग को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट अफेयर्स राज्य मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर और विधायक नरेंद्र ठाकुर से भी गुहार लगा चुके हैं। चार वरिष्ठ भाजपा नेताओं के पत्र जारी होने के बावजूद परिवहन निगम अभी तक बस सेवा बहाल नहीं कर पाया है। पंचायत प्रधान अश्वनी कुमार ने बताया कि कालका से सुजानपुर बस सेवा रात करीब 1:30 बजे सुजानपुर पहुंचती है। उसके बाद यह बस अगले दिन शाम को 3:30 बजे उहल के लिए चलती है और 5:00 बजे सुजानपुर उपमंडल की पंचायत ओवल में खड़ी हो जाती है। उसके बाद तीसरे दिन 5:00 बजे अमृतसर के लिए रवाना होती है। अगर यह बस सुजानपुर समय अवधि में पंचायत तक पहुंचे तो सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की 4 पंचायतें इस बस सेवा से लाभान्वित होंगी। जिसमें पंचायत चलोह, रंगड्ड, चमियाना और पटलांदर शामिल हैं। एचआरटीसी ऊना के क्षेत्रीय प्रबंधक जगन्नाथ ने बताया कि बस सेवा आगे बहाल करने के लिए कोई आदेश नहीं मिले हैं। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी हमीरपुर जब तक बस को आगे ले जाने के लिए रूट जारी नहीं करते, तब तक बस आगे नहीं जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed