फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   मुख्यमंत्री आज हमीरपुर को देंगे करोड़ों की सौगात

मुख्यमंत्री आज हमीरपुर को देंगे करोड़ों की सौगात

Fri, 09 Feb 2018 10:34 PM IST
Updated Fri, 09 Feb 2018 10:34 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हमीरपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर हमीरपुर को 13 करोड़ रुपये की सौगात देने के लिए 10 फरवरी को जिला हमीरपुर के नादौन और हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय प्रवास पर आ रहे हैं। उपायुक्त राकेश कुमार प्रजापति ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 10 फरवरी को सुबह 10:30 बजे नादौन विधानसभा क्षेत्र में मानखड्ड पर 8 करोड़ 57 लाख रुपये की राशि से निर्मित 107 मीटर लंबे पुल का उद्घाटन करने के बाद 11:00 बजे डोडन में उठाऊ सिंचाई योजना मझियार सेरा पखरोल के तीसरे चरण की आधारशिला रखेंगे।
इस पर 2 करोड़ 25 लाख रुपये की राशि व्यय की जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री 11:55 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कश्मीर के 89 लाख रुपये की राशि से निर्मित अतिरिक्त भवन का लोकार्पण करने के बाद 12:45 बजे कांगू में 59 लाख रुपये की लागत से निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कांगू के भवन का उद्घाटन करने के बाद कांगू में ही जनसभा को संबोधित करेंगे। उपायुक्त ने कहा कि इसके बाद मुख्यमंत्री सायं 3:45 बजे डुग्घा नाला पर 54 लाख रुपये की राशि से बनने वाले पुल की आधारशिला रखने के बाद शाम 4:15 बजे गांधी चौक हमीरपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन

बाल स्कूल मैदान में होगी पार्किंग
मुख्यमंत्री के जिला हमीरपुर के एक दिवसीय प्रवास के दृष्टिगत 10 फरवरी को गाड़ियों की पार्किंग के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल के मैदान में प्रबंध किया गया है। भाजपा मंडलाध्यक्ष बलदेव धीमान के पक्ष में उपायुक्त हमीरपुर राकेश कुमार प्रजापति ने यह अनुमति दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री का होगा जोरदार स्वागत : अनिल
भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल ठाकुर ने कहा है कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के हमीरपुर आगमन पर जिला भाजपा जोरदार तरीके से उनका स्वागत करेगी। उन्होंने कहा कि पिछले पांच साल कांग्रेस की सरकार में हमीरपुर जिला ने अनदेखी का खामियाजा भुगता है। भेदभाव पूर्ण एवं उपेक्षा के चलते कांग्रेस सरकार ने भाजपा की पूर्व प्रदेश सरकार के समय चल रही विकास योजनाओं को रोक दिया था। जिला में एक भी नया विकास प्रोजेक्ट कांग्रेस सरकार ने नहीं चलने दिया। अनिल ठाकुर ने उम्मीद व्यक्त करते हुए कहा कि हमें जयराम ठाकुर से पूरी आशा है की जिस तरह पूर्व में धूमल के कार्यकाल में हमीरपुर के विकास का पहिया तेजी से घूमता था, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी हमीरपुर के विकास को गति प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि हमीरपुर का बस अड्डा, पार्किंग, टेक्निकल यूनिवर्सिटी आदि ऐसी कई योजनाएं हैं, जिनको कांग्रेस ने पांच साल ठंडे बस्ते में डाले रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed