फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   धूमल-बलदेव की हार से बड़सर की जनता में निराशा

धूमल-बलदेव की हार से बड़सर की जनता में निराशा

Tue, 19 Dec 2017 11:12 PM IST
Updated Tue, 19 Dec 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
बड़सर(हमीरपुर)। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और बलदेव शर्मा की हार से बड़सर विधानसभा क्षेत्र की जनता निराश है। लोगों की जुबान में एक ही बात आ रही है कि धूमल नहीं हारने चाहिए थे। लोगों का कहना है कि धूमल को हराकर हमने विकास के मसीहा को खो दिया है। पूर्व विधायक बलदेव शर्मा दिन भर लंजयाणा स्थित अपने आवास में रहे। सारा दिन भाजपा कार्यकर्ताओं व अन्य लोगों के मिलने वालों का हुजूम लगा रहा। लोगों को बलदेव शर्मा के साथ पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के हारने से निराशा हुई है।
विज्ञापन

भाजपा के कई कार्यकर्ता बूथ वाइज लिस्ट लेकर वोटों पर चर्चा में व्यस्त दिखे। क्षेत्र के लोगों यशपाल बन्याल, सिद्धुमल, बलबीर बन्याल, राजेंद्र बन्याल, मुकेश बन्याल, राकेश कुमार, देश राज विज, अश्वनी शर्मा, कमला, मुख्त्यार सिंह व जगदेव ठाकुर सहित अन्यों का कहना है कि धूमल हिमाचल के दिग्गज नेता हैं तथा लोगों की दिलों में बसे हुए हैं। प्रेम कुमार धूमल के मुख्यमंत्री कार्यकाल में गांव-गांव तक सड़कों का जाल बिछ गया था। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक बलदेव शर्मा ने विस क्षेत्र का विकास करवाया है। उन्होंने हर गांव को सड़क से जोड़ने में अहम भूमिका निभाई है।
विज्ञापन

 पूर्व विधायक बलदेव शर्मा ने कहा कि मैं बड़सर की जनता का आभारी हूं। बलदेव शर्मा मात्र 439 वोट के अंतर हारे हैं। उन्होंने कहा कि बड़सर की जनता ने मुझे लगातार तीन विधायक बनाया है तथा इस बार भी तकरीबन आधे मतदाताओं ने मुझ पर विश्वास जताया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने आश्वस्त किया है कि जनता के सुख दुख में हमेशा साथ रहूंगा तथा क्षेत्र के विकास सहयोग देता रहूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed