फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   बड़सर-शाहतलाई सड़क मरम्मत को सवा करोड़ मंजूर

बड़सर-शाहतलाई सड़क मरम्मत को सवा करोड़ मंजूर

Fri, 09 Feb 2018 10:36 PM IST
Updated Fri, 09 Feb 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
बड़सर-शाहतलाई सड़क मरम्मत को सवा करोड़ मंजूर
भारतीय करंसी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बड़सर (हमीरपुर)। उपमंडल के तहत बड़सर-शाहतलाई सड़क की हालत को सुधारने के लिए सवा करोड़ रुपये की राशि मंजूर हुई है। इसमें पांच किलोमीटर सड़क में टारिंग करने और एक कि लोमीटर सड़क को चौड़ा करने के लिए अलग-अलग टेंडर लगाए जाएंगे। लोक निर्माण विभाग ने सड़क की टारिंग और सुधार करने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। दियोटसिद्ध में चैत्र माह के मेलों के दौरान इस सड़क में वाहनों की आवाजाही काफी बढ़ जाती है। बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध जाने वाले अधिकतर श्रद्धालु इसी मार्ग से जाते हैं, लेकिन इस सड़क की हालत काफी बदतर होने से श्रद्धालुओं और अन्य यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ती है। चार सालों से सड़क की सुध तक नहीं ली गई। हालत यह है कि सड़क में जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं तथा बजरी उखड़ गई है। सड़क में बने गड्ढों से दुघर्टना होने का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों ने कई बार सड़क की हालत सुधारने की मांग उठाई है। सरकार ने बड़सर-शाहतलाई मार्ग के पांच किलोमीटर हिस्से पर टारिंग के लिए 75 लाख की राशि मंजूर की है। इसके अलावा एक किलोमीटर सड़क का सुधार करने के लिए करीब 48 लाख की राशि मंजूर की है। इसमें सड़क को चौड़ा करने, इसकी सोलिंग और टारिंग करने का कार्य किया जाना है। इसके अलावा हरसौर के पास डबललेन पुल का निर्माण किया जा रहा है। स्थानीय लोगों में ग्यारह ग्रां पंचायत पूर्व प्रधान रमेश शर्मा, उपप्रधान रमेश चंद, बल्याह पंचायत प्रधान वीना शर्मा, उपप्रधान प्रवीण शर्मा, जगदीश चंद, हंस राज और धर्म चंद ने सड़क के सुधार के लिए राशि मंजूर करने पर सरकार का आभार जताया है तथा टारिंग कार्य जल्द करने की मांग की है। उधर, लोनिवि बड़सर के अधिशासी अभियंता संतोष कटोच का कहना है कि बड़सर शाहतलाई सड़क में पांच किलोमीटर सड़क में टारिंग और एक किलोमीटर सड़क के सुधार को 1.23 करोड़ की राशि मंजूर हुई है। विभाग जल्द टेंडर प्रक्रिया शुरू करेगा। टेंडर प्रक्रिया के उपरांत अप्रैल में टारिंग कार्य पूरा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि चैत्र मेलों के शुरू होने से पहले सड़क में पैचवर्क कार्य भी करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed