{"_id":"5a7dd2704f1c1ba3268b9362","slug":"121518195312-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘चंबा आर की नदिया पार’ पर लूटी वाहवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘चंबा आर की नदिया पार’ पर लूटी वाहवाही
Updated Fri, 09 Feb 2018 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नादौन (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हथोल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से बनाया गया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य कमालदीन पोसवाल बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन ने मुख्यातिथि को शॉल और टॉपी पहनाकर सम्मानित किया। मुख्यातिथि ने कहा कि बच्चों को स्कूल की हर गतिविध में भाग लेना चाहिए। उन्होंने स्कूल के बच्चों को स्वच्छता के प्रति भी जागरूक किया। इस मौके पर स्कूल प्रधानाचार्य अमरजीत सिंह ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। उन्होंने वर्ष भर की स्कूल की उपलब्धियों के बारे में विस्तार से बच्चों के अभिभावकों और मुख्यातिथि को अवगत करवाया। इस दौरान स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। बच्चों ने चंबा आर की नदिया पार, रंग दे बसंती आदि गीतों पर प्रस्तुतियां देकर सब का मन मोह लिया। समारोह के दौरान मुख्यातिथि ने मेधावी बच्चों को पुरस्कार देेकर सम्मानित किया।
विज्ञापन