फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   एक सप्ताह के भीतर बस नहीं चली तो करेंगे चक्का जाम

एक सप्ताह के भीतर बस नहीं चली तो करेंगे चक्का जाम

Thu, 14 Dec 2017 09:45 PM IST
Updated Thu, 14 Dec 2017 09:45 PM IST
विज्ञापन
एक सप्ताह के भीतर बस नहीं चली तो करेंगे चक्का जाम
विज्ञापन

महिला मंडल और युवक मंडल रहमेड़ा के सदस्यों ने एचआरटीसी प्रबंधन को दी चेतावनी
टिक्कर भराइयां से मनोह वाया रहमेड़ा सड़क पर नहीं कोई बस सुविधा
अमर उजाला ब्यूरो
जाहू(हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के टिक्कर भराइयां से मनोह वाया रहमेड़ा सड़क पर बस सुविधा नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों की मांग के बावजूद एचआरटीसी ने क्षेत्र के लिए बस सुविधा शुरू नहीं की है। क्षेत्रवासियों ने चेतावनी दी है कि अगर एक सप्ताह के भीतर क्षेत्र में बस नहीं चली तो चक्का जाम किया जाएगा। लोगों का कहना है कि उपमंडल भोरंज के कई ऐसे रूट हैं जहां पर निगम की एक भी बस नहीं चलती है। लोगों का कहना है कि आपात स्थिति में बस के अभाव में टैक्सियों के माध्यम से अपने गंतव्य को जाना पड़ता है। जिस कारण लोगों को आर्थिक नुकसान होता है।
क्षेत्र के महिला मंडल और युवक मंडल चक्का जाम के लिए लामबंद हो गए है। युवक मंडल रमहेड़ा के प्रधान पुनीत कुमार गौतम, उपप्रधान आशीष गौतम, सचिव अक्षय कुमार, सहसचिव अरुण गौतम, नरेंद्र कुमार, सोमदत्त, प्रकाश चंद, अजय कुमार, सुमित और महिला मंडल रमहेड़ा की प्रधान कर्मी देवी, उपप्रधान रक्षा देवी, सचिव पुष्पा शर्मा, सहसचिव कांता देवी, रीमा शर्मा, संजय कुमार, रीना शर्मा आदि का कहना है कि टिक्कर भराइयां से मनोह मुख्य सड़क तक वाया रहमेड़ा जख्योल कोई भी बस सेवा नहीं है। जिस कारण इस सड़क से सटे दर्जनों गांव जख्योल, टिक्कर, लहराणा, लौहारवीं, रमेहड़ा, बेहड़वीं, भकेड़ा, कोहलवीं सुलखान आदि के ग्रामीण बस सुविधा से वंचित हैं। लोगों का कहना है कि इस सड़क पर एकमात्र एक निजी बस ही चलती है। जो विवाह शादियों के सीजन में बंद हो जाती है। जिस कारण स्कूल कॉलेज जाने वाले बच्चों व काम काज से जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों ने प्रशासन व एचआरटीसी को चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के भीतर निगम की बस नहीं चली तो चक्का जाम किया जाएगा।
विज्ञापन

इस संबंध में आरएम हमीरपुर अनूप राणा का कहना है कि अभी तक उक्त रूट पर निगम की कोई बस चलने का प्रावधान नहीं है। यदि ग्रामीणों को समस्या पेश आ रही है तो आचार संहिता समाप्त होने के बाद इस रूट पर बस चलाने के बारे में विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed