{"_id":"5aae9f7b4f1c1bc4758b60d0","slug":"111521393531-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"100 और 200 मीटर दौड़ में सत्यम प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
100 और 200 मीटर दौड़ में सत्यम प्रथम
Updated Sun, 18 Mar 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान हमीरपुर में 31वीं वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मेकेनिकल विभाग के प्रोफेसर अनूप कुमार ने किया। दो दिवसीय प्रतियोगिता में कराटे, दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, ट्रिपल जंप, जेवलिंग थ्रो, शॉटपुट, क्रिकेट, फुटबाल, बास्केटबाल, वॉलीबाल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, स्नूकर, कैरम, चैस, डिस्कस थ्रो आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें संस्थान के छात्रों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता के लंबी कूद और डिस्कस थ्रो मुकाबले में ओमप्रकाश पहले स्थान पर रहा। वहीं एक सौ मीटर दौड़ और दो सौ मीटर दौड़ में सत्यम शर्मा पहले, 1500 मीटर और पांच हजार मीटर में आदित्य सकलानी पहले, ट्रिपल जंप में रिशेष सिंह, जेवलिंग थ्रो में मिलिंद्रा, 400 मीटर और 800 मीटर में दीपक कुमार शर्मा, शॉटपुट में प्रभजोत सिंह, हाई जंप में आसिफ सलाम, चार वाई चार सौ रिले दौड़ और चार बाई एक सौ रिले दौड़ में अंतिम वर्ष के छात्र पहले, तृतीय वर्ष के छात्र दूसरे और द्वितीय वर्ष के छात्र तृतीय स्थान पर रहे।
ओवरआल लड़कों के मुकाबले में क्रिकेट में तृतीय वर्ष की टीम विजेता, चतुर्थ वर्ष की टीम उपविजेता, फुटबाल में चतुर्थ वर्ष की टीम विजेता और तृतीय वर्ष की टीम उपविजेता, बास्केटबाल में चतुर्थ वर्ष की टीम विजेता, तृतीय वर्ष की टीम उपविजेता, वॉलीबाल के मुकाबले में तृतीय वर्ष की टीम विजेता, चतुर्थ वर्ष की टीम उपविजेता, बैडमिंटन में द्वितीय वर्ष की टीम विजेता, चतुर्थ वर्ष की टीम उपविजेता, टेबल टेनिस में चतुर्थ वर्ष की टीम विजेता, तृतीय वर्ष की टीम उपविजेता, स्नूकर में चतुर्थ वर्ष की टीम विजेता और तृतीय वर्ष की टीम उपविजेता रही है। लड़कों में ओवरआल चैंपियन का खिताब चतुर्थ वर्ष के छात्रों की टीम के नाम रहा। प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्यातिथि प्रो. अनूप कुमार ने विजेता रही टीमों को सम्मानित किया।