{"_id":"5a7ef8b84f1c1b8f268b9202","slug":"111518270648-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधे-अधूरे गिराए भवन से हादसे की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधे-अधूरे गिराए भवन से हादसे की आशंका
Updated Sat, 10 Feb 2018 07:37 PM IST
विज्ञापन
भवन की दीवारों पर पड़ी दरारें, कभी भी मॉल रोड पर ढह सकती हैं दुकानें
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हमीरपुर।
जिला प्रशासन की अवैध भवन को गिराने की मुहिम ने शहरवासियों के लिए मुसीबतें खड़ी कर दी है। हमीरपुर में शिक्षा विभाग की जमीन पर बने अवैध भवन से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। शुक्रवार को सात दिन की मोहल्लत खत्म होने के बाद अवैध भवन को गिराने के लिए लोक निर्माण विभाग, नगर परिषद और राजस्व विभाग की टीम पहुंची। लेकिन सात घंटे तक जेसीबी ने भवन को एक चौथाई हिस्से को ही गिराया।
शाम को चार बजे हमीरपुर कोर्ट से स्टे ऑर्डर मिलने के बाद बिल्डिंग को गिराने की प्रक्रिया बीच में ही रोकनी पड़ी। अब भवन के एक चौथाई हिस्से को गिराने के बाद दो मंजिला भवन की दीवारों पर जगह-जगह दरारें पड़ चुकी हैं। जिला प्रशासन ने भी इस जर्जर भवन के बाहर अनसेफ का बोर्ड टांग कर कार्रवाई से इतिश्री कर ली है।
विज्ञापन
हादसों से सचेत करने के लिए रात के समय प्रशासन ने यहां पर होमगार्ड के जवान को भी तैनात कर दिया है। दो मंजिला भवन से सटे मॉल रोड पर सुबह से शाम तक दिनभर लोगों की चहलकदमी रहती है। दिन भर हजारों की संख्या में लोग गांधी चौक और सब्जी मंडी में खरीददारी करने आते हैं। इसके चलते अब हर वक्त हादसे का खतरा मंडरा रहा है। एसडीएम हमीरपुर अरिंदम चौधरी ने कहा कि प्रशासन ने दुकान के बाहर अनसेफ का बोर्ड टांग दिया है। इसके साथ ही रात के समय होमगार्ड का जवान भी तैनात किया है। एसडीएम ने माना कि भवन में दरारें पड़ने से कभी भी गिर सकता है।
विज्ञापन