{"_id":"5a7887a84f1c1b4f588b6e7f","slug":"111517848488-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूथ लेवल अधिकारियों एवं पर्यवेक्षकों को दिया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूथ लेवल अधिकारियों एवं पर्यवेक्षकों को दिया प्रशिक्षण
Updated Mon, 05 Feb 2018 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नादौन(हमीरपुर)। निर्वाचन आयोग द्वारा ईआरओ नेट कार्यक्रम लांचिंग के दृष्टिगत स्थानीय विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के समस्त बूथ लेवल अधिकारियों एवं पर्यवेक्षकों के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन सोमवार को किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं एसडीएम नादौन दिले राम धीमान ने की। इस दौरान 120 बूथ लेवल अधिकारियों व 10 पर्यवेक्षकों ने भाग लिया। कार्यशाला में उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को समय पर रिपोर्ट प्रेषित करने के दिशा निर्देश जारी किए गए। इसके अतिरिक्त विभाग द्वारा विशेष अभियान के अंतर्गत घर-घर जाकर किए जाने वाले बूथ लेवल अधिकारी रजिस्टर-2018 की जांच और सत्यापन के बारे बताया गया। एसडीएम ने कहा कि प्रारूप में प्रकाशित फोटोयुक्त मतदाता सूचियों बारे कोई दावा व आक्षेप हो तो संबंधित प्रारूप पर साक्ष्य सहित अपना दावा अभिहित अधिकारी या बूथ लेवल अधिकारी के पास प्रस्तुत करें।
विज्ञापन