फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Youth dies after falling from third floor of medical college

Chamba News: मेडिकल कॉलेज की तीसरी मंजिल से गिरकर युवक की मौत

Mon, 22 May 2023 10:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 22 May 2023 10:37 PM IST
विज्ञापन
Youth dies after falling from third floor of medical college
चंबा। मेडिकल कॉलेज चंबा की तीसरी मंजिल (न्यू ब्लॉक) की रेलिंग से गिरकर युवक की मौत हो गई। घटना रविवार मध्यरात्रि की बताई जा रही है। मृतक की पहचान मुकेश कुमार (28 वर्षीय) पुत्र डुम राम, गांव छजोट डाकघर नकरोड़ के रूप में हुई। युवक मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन आने रिश्तेदार के साथ तीमारदारी के लिए आया हुआ था। सोमवार को पुलिस की देखरेख में चिकित्सीय टीम ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने अपने स्तर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में मृतक के भाइयों ने बताया कि मुकेश कुमार अपने चाचा के लड़के के साथ अपने रिश्तेदार के पास बतौर तीमारदार पहुंचा था। उनके रिश्तेदार चैनलाल को मेडिकल कॉलेज चंबा में ऑपरेशन के बाद तीसरी मंजिल न्यू ब्लॉक में दाखिल किया गया है। रविवार को मरीज कमरे में अपने बिस्तर पर सोया था जबकि मुकेश बाहर गैलरी में सो गया। मध्यरात्रि के दौरान मुकेश वहां से बाहर चला आया और रेलिंग पर बैठने की कोशिश करने लगा। इस दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ा और वह अनियंत्रित होकर तीसरी मंजिल से सीधे नीचे जमीन पर सिर के बल गिर गया। गिरने की आवाज सुनकर निजी सुरक्षा कर्मी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने युवक को अचेत अवस्था में उठाकर मेडिकल कॉलेज के आपातकालीन कक्ष में पहुंचाया। यहां तैनात चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस चौकी में घटना की सूचना दी गई। रात को शव मेडिकल कॉलेज चंबा के शवगृह में रखवाया गया। सोमवार को पुलिस की निगरानी में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने घटना की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed